MP Board Phase 2 Exam Schedule: एमपी बोर्ड के जिन छात्रों को फेज 2 एग्जाम में शामिल होना है, वे अब अपना विषयवार शेड्यूल देख सकते हैं. मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) ने परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है. इसमें सभी विषयों की परीक्षा तिथि साफ-साफ बताई गई है.
MP Board Phase 2 परीक्षा 7 मई से शुरू होगी
MP Board Phase 2 Exam Schedule के अनुसार 10वीं की परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होकर 19 मई 2026 तक चलेगी. सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.
सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल
फेज 2 परीक्षा की शुरुआत 7 मई को हिंदी विषय से होगी. इसके बाद 8 मई को मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, पेंटिंग, गायन वादन, तबला पखावज और कंप्यूटर की परीक्षा आयोजित होगी. 9 मई को उर्दू का पेपर रहेगा.

11 मई को गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) की परीक्षा होगी. 12 मई को NSQF और AI विषय का पेपर आयोजित किया जाएगा. 13 मई को संस्कृत, 14 मई को सामाजिक विज्ञान, 16 मई को विज्ञान और 19 मई को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी.
MP Board 10वीं का रिजल्ट जल्द
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार भी जल्द खत्म हो सकता है. बोर्ड द्वारा परिणाम जारी होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकेंगे.
- सबसे पहले MP Board की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर MP Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें.
- सबमिट बटन दबाएं.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
- भविष्य के लिए उसका प्रिंट या PDF सेव कर लें.
यह भी पढ़ें: MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले देखें DigiLocker पर, जानें क्या है आसान स्टेप्स
The post MP Board 10वीं के लिए फेज 2 एग्जाम 7 मई से, देखें पूरा शेड्यूल appeared first on Naya Vichar.

