Hot News

MP Board Supplementary Exam 2025: एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा आज से, यहां देखें जरूरी डिटेल्स

MP Board Supplementary Exam 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड के छात्रों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा आज 17 जून 2025 से शुरू की जा रही है. इस साल जिन छात्रों की मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में कमी रह गई थी, उन्हें अब सप्लीमेंट्री परीक्षा के जरिए पास होने का एक और मौका मिल रहा है.

कब से कब तक होंगी परीक्षाएं?

  • 10वीं की पूरक परीक्षा: 17 जून से 26 जून 2025 तक
  • 12वीं की पूरक परीक्षा: 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक
    दोनों ही परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी.

कहां से मिलेगा एडमिट कार्ड?

सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना एडमिट कार्ड संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं. इसके साथ ही, परीक्षा की पूरी डेटशीट और कार्यक्रम MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर देखा और डाउनलोड किया जा सकता है.

किन विषयों में होगी परीक्षा?

  • कक्षा 10वीं: हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और NSQF जैसे विषयों में पूरक परीक्षा होगी.
  • कक्षा 12वीं: हिंदी, उर्दू, मराठी, अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, NSQF सहित अन्य विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी.

कौन दे सकता है परीक्षा?

वे छात्र जो मुख्य परीक्षा में एक या अधिकतम दो विषयों में फेल हुए थे, वही इस पूरक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. यह परीक्षा उनका शैक्षणिक वर्ष बचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है.

Also Read: Pilot Salary: हेलिकॉप्टर और प्लेन पायलट में किसकी कमाई ज्यादा? जानें चौंकाने वाला सच

Also Read: ना IAS, ना IPS! इस संस्था की नौकरी में है असली रुतबा और मोटी कमाई

The post MP Board Supplementary Exam 2025: एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा आज से, यहां देखें जरूरी डिटेल्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top