MPBSE 10th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे. इसके अलावा छात्र डिजिटल मार्कशीट DigiLocker के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकेंगे. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल दर्ज करनी होगी.
MPBSE 10th Result 2026: डिजिलॉकर पर करें रजिस्ट्रेशन
एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है. इसके लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- digilocker.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. एमपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिलॉकर पर सिर्फ रोल नंबर दर्ज करने से मार्कशीट चेक कर सकेंगे.
MP Board 10th Result 2026 on Digilocker Register Here
ऐसे चेक करें MPBSE 10th Result 2026
- सबसे पहले mpbse.nic.in या mpresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर ‘MP Board Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
कब हुई थी बोर्ड परीक्षा?
एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी. वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक कराई गई थी. परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी और इसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे.
कैसा रहा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट?
हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी जारी किया है. कक्षा 5वीं में छात्राओं का पास प्रतिशत 96.19 रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 94.15 दर्ज किया गया. वहीं कक्षा 8वीं में छात्राओं का रिजल्ट 94.98 प्रतिशत और छात्रों का 92.74 प्रतिशत रहा.
यह भी पढ़ें: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक
The post MPBSE 10th Result 2026: रोल नंबर से चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां करें रजिस्ट्रेशन appeared first on Naya Vichar.

