Hot News

MPL Viral Video: गजबे का कर दिया रनआउट, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

MPL Viral Video: महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL) 2025 में एक ऐसा रन आउट हुआ है, जो क्रिकेट इतिहास में बेहद दुर्लभ माना जाता है. पुणेरी बप्पा के विकेटकीपर सूरज शिंदे ने एक थ्रो से दोनों एंड्स पर स्टंप उड़ा दिए, जिससे नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़ा बल्लेबाज रन आउट हो गया. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गई है.

यह घटना मैच की दूसरी पारी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर हुई, जब रायगढ़ रॉयल्स के बल्लेबाज सिद्धेश वीर ने ऑन-साइड में हलके हाथ से शॉट स्पोर्ट्सा. इस दौरान नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े हर्ष मोगवीरा ने एक रन लेने का प्रयास किया। गेंद विकेटकीपर सूरज शिंदे के पास गई, जिन्होंने तुरंत थ्रो किया. गनीमत रही कि स्ट्राइकर एंड पर खड़ा बल्लेबाज क्रीज पर पहुंच गया, लेकिन गेंद स्ट्राइकर एंड के स्टंप को उड़ा कर सीधे नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप से जा टकराई, जिससे हर्ष मोगवीरा रन आउट हो गए.

क्या रहा मैच का परिणाम

इस शानदार रन आउट के बावजूद, रायगढ़ रॉयल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 103 रनों पर ढेर हो गई. पुणेरी बप्पा ने यह मैच 99 रनों से जीत लिया. पुणेरी बप्पा के गेंदबाज निकित धूमल ने 4 ओवरों में 39 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जबकि सूरज शिंदे ने 40 रनों की पारी स्पोर्ट्सी.

इससे पहले, बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2022 में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल भी कुछ इसी तरह रन आउट हुए थे. श्रीलंका के थिसारा परेरा ने स्लिप कॉर्डन से थ्रो कर दोनों एंड्स के स्टंप उड़ा दिए थे, जिससे रसेल रन आउट हो गए थे. यह घटना भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी थी.

The post MPL Viral Video: गजबे का कर दिया रनआउट, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top