Muharram : कर्नाटक के रायचूर जिले में रविवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आग की कुंडी (अग्निकुंड) में गिरने से वह झुलस गया और मौत हो गई. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके. लिंगसुगुर पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई. 40 वर्षीय पीड़ित की पहचान हनुमंथ के रूप में हुई है. वह मुहर्रम के एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान के दौरान उपयोग की जाने वाली अग्निकुंड की तैयारी कर रहे थे. इस बीच वह अचानक उसमें गिर पड़े. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि उन्हें तुरंत लिंगसुगुर के प्रशासनी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Karnataka | A 40-year-old person named Hanumanth died after falling into a fire pit, which was prepared for Muharram celebration at Yaragunti village, Raichur District. He was rushed to Lingasugur Government Hospital, but he couldn’t survive and was declared dead: Lingasugur…
— ANI (@ANI) July 6, 2025
बिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
एक अलग घटना में, बिहार के दरभंगा जिले में शनिवार शाम मुहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 24 अन्य लोग घायल हो गए. दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब सकतपुर थाना क्षेत्र के ककोरहा गांव से गुजर रहे मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया का एक हिस्सा हाई टेंशन बिजली के तार से छू गया. उन्होंने कहा, “घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.” जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर तुरंत पहुंचे और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया.
यह भी पढ़ें : Video: बिहार के दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में दौड़ा 11000 वोल्ट करंट, युवक की मौत, 24 लोग झुलसे
The post Muharram : मुहर्रम के लिए तैयार किए गए अग्निकुंड में गिरा शख्स, मौत appeared first on Naya Vichar.

