नया विचार मोरवा । प्रखंड के इंद्रवाड़ा पंचायत भवन परिसर में मुखिया संघ अध्यक्ष प्रिय रंजन गोपाल की अध्यक्षता में मुखिया संघ की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंचायती राज के तहत मुखिया को दिए गए अधिकारों में राज्य प्रशासन द्वारा की जा रही कटौती की तीव्र भर्त्सना करते हुए आगामी 28 जनवरी को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में प्रदेश मुखिया संघ द्वारा आहूत की गई अधिकार रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मोरवा विधानसभा सहित समस्तीपुर जिले से अधिक से अधिक मुखिया गणों को अधिकार रैली में शामिल होकर मुखिया के अधिकारों की पुनर्बहाली के लिए सहभागी बनने का आग्रह किया गया। मुखिया रिंकू देवी, सुनील कुमार राय,धर्मेंद्र कुमार आजाद, अरमान अली, रानी कुमारी,वरुण कुमार सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, पिंटू कुमार गिरी,संजू सक्सेना, निक्की गिरी,चन्द्रशेखर राय, चन्देश्वर पासवान,अशोक दास,विभा देवी, सहित अधिकांश मुखिया मौजूद थे।