Hot News

Mushroom Tikka Masala Recipe: होटल जैसा स्वाद पाएं घर पर, बनाएं मसालेदार और क्रीमी मशरूम टिक्का मसाला

Mushroom Tikka Masala Recipe: अगर आप होटल जैसा स्वाद घर पर ही पाना चाहते हैं, तो मशरूम टिक्का मसाला एक बेहतरीन रेसिपी है. यह डिश मसालेदार होने के साथ-साथ क्रीमी और बेहद स्वादिष्ट होती है. मशरूम की सॉफ्ट टेक्सचर और खुशबूदार मसालें इसे खास बना देता है. लंच या डिनर में रोटी, नान या चावल के साथ यह सब्जी सबको पसंद आती है. अगर आप कुछ अलग और रिच स्वाद ट्राई करना चाहते हैं, तो यह मशरूम टिक्का मसाला रेसिपी जरूर बनाएं.

Mushroom Tikka Masala Recipe

मशरूम टिक्का बनाने के लिए किन किन चीजों की जरूरत है?

मशरूम (बटन / ब्राउन) – 300 ग्राम
गाढ़ा दही (छना हुआ) – 2 टेबलस्पून
भुना बेसन – 1 टेबलस्पून
कसूरी मेथी (भुनी और कुटी हुई) – 1 टेबलस्पून
गरम मसाला – 2–2 टीस्पून
सरसों का तेल – 1 टेबलस्पून
हल्दी पाउडर – 1 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
नींबू का रस – 1 टीस्पून
चाट मसाला – 1 टेबलस्पून

मशरूम टिक्का मसाला बनाने के लिए किन किन चीजों की जरूरत है?

प्याज (मोटा कटा हुआ) – 1 कप
टमाटर (मोटा कटा हुआ) – 2 कप
अदरक (मोटा कटा हुआ) – 1/2 इंच
लहसुन – 3–4 कलियां
हरी मिर्च – 2–3
काजू – 1/4 कप
तेज पत्ता – 1
शाही जीरा – 1 टीस्पून
गरम मसाला – 1 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर (रंग के लिए) – 1 टेबलस्पून
कसूरी मेथी (भुनी और कुटी हुई) – 1 टेबलस्पून
हरा धनिया (कटा हुआ) – 2 टेबलस्पून
सरसों का तेल – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वाद अनुसार

मशरुम टिक्का कैसे बनाएं?

मशरूम टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में टिक्का की सारी सामग्री डालें और उसे अच्छे से मिलाएं ताकि मिश्रण बिल्कुल चिकना और बिना गुठली का हो जाए. फिर साफ किए हुए मशरूम इस मिश्रण में डालें और उन्हें अच्छी तरह मसाले से कोट करें. इसके बाद मशरूम को 5 से 7 मिनट के लिए रख दें.
अब मीडियम आंच पर कढ़ाही रखें और उसमें 2 टेबलस्पून सरसों का तेल गरम करें. जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तो मेरिनेट किए हुए मशरूम कढ़ाही में डालें. मशरूम को पलट-पलट कर चारों तरफ से ब्राउन होने तक पकाएं. पकने के बाद मशरूम को एक अलग बाउल में निकाल लें. अब इनके ऊपर 1 से 2 छोटी चम्मच नमक डाल दें.

मशरूम टिक्का मसाला कैसे बनाएं?

इसके बाद उसी कढ़ाही को फिर से मीडियम आंच पर रखें और उसमें तेज पत्ता और जीरा डालें. इसके बाद कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, काजू, अदरक और लहसुन डालें. अब इसमें 1 कप गरम पानी डालें. कढ़ाही को ढक दें और तब तक पकाएं जब तक प्याज और टमाटर पूरी तरह नरम न हो जाएं.
अब इस मिश्रण को छानकर एक बाउल में निकाल लें और ठंडा होने दें. जो पानी बचा है उसे अलग रख लें क्योंकि बाद में इसकी जरूरत पड़ेगी. जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसमें से तेज पत्ता निकाल दें. बाकी सारी सामग्री को बिना पानी डाले मिक्सर में डालकर बारीक पेस्ट बना लें.
अब उसी कढ़ाही को दोबारा गरम करें और उसमें तैयार किया हुआ पेस्ट डालें. इसके बाद इसमें कसूरी मेथी, गरम मसाला, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं. अगर ग्रेवी ज्यादा गाढ़ी लगे तो उसमें रखा हुआ पानी थोड़ा-थोड़ा डालें.
अब तैयार किए हुए मशरूम टिक्का को मसाले में डालें. टिक्का को मसाले में हल्के हाथ से मिलाएं ताकि वे टूटें नहीं. अब इसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. गैस बंद करें और ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालें. इसे बटर नान के साथ गरमागरम परोसें और होटल वाला स्वाद घर पर एन्जॉय करें.

The post Mushroom Tikka Masala Recipe: होटल जैसा स्वाद पाएं घर पर, बनाएं मसालेदार और क्रीमी मशरूम टिक्का मसाला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top