Hot News

Muzaffarpur News: फ्लिपकार्ट गोदाम में हुए डकैती व हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, लाइनर संदीप झा गिरफ्तार

Muzaffarpur News: सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा में फ्लिपकार्ट के गोदाम में हुए 5.63 लाख रुपये की डकैती व डिलीवरी ब्वॉय प्रकाश मिश्रा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. 10 अपराधियों ने मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया था. इसमें सरैया समेत आसपास के पड़ोसी जिले के अलग-अलग जगहों के अपराधी शामिल थे. एसआइटी ने वारदात में शामिल लाइनर संदीप कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया है. वह सरैया थाना क्षेत्र के रूपनाथ बहिलवारा गांव का रहने वाला है. उसके पास से पुलिस ने डकैती व हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा, एक कारतूस, गोदाम से लूटे गए दूसरे नाम का दो आधार कार्ड, इकार्ट लिखा हुआ चार खाली रैपर, 12 हजार नकदी, चोरी की एक बाइक, घटना के दिन उसके द्वारा पहने गए काले व सफेद रंग का धारीदार मफलर, भूरा व मट मैला रंग का एक जिंस, काला रंग का स्पोर्ट्ज लिखा एक जैसे बरामद किया है. इस घटना में फरार चल रहे नौ और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम की छापेमारी जारी है.

छापेमारी के लिए बनाई गई थी स्पेशल टीम

एसएसपी सुशील कुमार ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि बीते 19 जनवरी की रात दस की संख्या में आये अपराधियों ने खबड़ा स्थित फ्लिपकार्ट के गोदाम में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. सायरन बजने पर डकैतों ने गोली मारकर डिलीवरी ब्वॉय की हत्या कर दिया था. इसके खुलासे के लिए सिटी एसपी विश्वजीत दयाल, नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू विनिता सिन्हा, सदर थानेदार अस्मित कुमार व डीआइयू की एक स्पेशल टीम बनायी गयी थी. टीम ने मैनुअल व टेक्निकल इनपुट के आधार पर जिले के अलग- अलग स्थान समेत पड़ोसी जिलों में छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान सरैया थाना के बहिलवारा रूपनाथ निवासी संदीप कुमार झा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया. पहले उसने किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया. लेकिन, जब सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. उसने अपने सहयोगियों के बारे में पूरी जानकारी दी. उसके निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल कट्टा समेत अन्य सामान बरामद किया गया. एसएसपी ने कहा कि वारदात में शामिल अन्य अपराधियों का नाम अनुसंधान प्रभावित ना हो इसके लिए सार्वजनिक नहीं किया गया है. एसआइटी उनकी गिरफ्तारी को रेड कर रही है.

मुजफ्फरपुर की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

दो साल पहले हुए फ्लिपकार्ट लूटकांड में शामिल था संदीप 

अहियापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर दुल्ला में दो साल पहले हुए फ्लिपकार्ट कार्यालय से 2.10 लाख की लूट में संदीप कुमार झा शामिल था. एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि यह एक पेशेवर अपराधी है. 13 जनवरी 2023 को हुए करजा थाना क्षेत्र के मड़वन में हुए इंस्टाकार्ट सर्विसेज लिमिटेड के कार्यालय से 1.86 लाख की डकैती में शामिल रहा है. 23 जनवरी 2023 को सरैया में हार्डवेयर दुकान में डकैती की वारदात समेत जिले में पांच लूट व डकैती की घटना में शामिल रहा है. इसको ई- कॉमर्स कार्यालय में लूटपाट करने का पुराना अनुभव है. वह घटना में लाइनर व रेकी करने वाले की भूमिका में था.

ALSO READ: Muzaffarpur News: मां-बाप ने नवजात को सड़क किनारे फेंका, सिपाही ने सीने से लगाया, गोद भी लेंगे

The post Muzaffarpur News: फ्लिपकार्ट गोदाम में हुए डकैती व हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, लाइनर संदीप झा गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top