Hot News

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के इस पंचायत में 1.16 करोड़ का गोलमाल, ऑडिट टीम ने सौंपी रिपोर्ट

Muzaffarpur News: ऑडिट टीम ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट जिला पंचायती राज पदाधिकारी (DPRO) को सौंपी है, जिसमें वित्तीय अनियमितता का उल्लेख किया गया है. इसके अलावा, ऑडिट में 37 लाख रुपये से अधिक की अन्य वित्तीय अनियमितताओं का भी पता चला है. यह राशि 15वीं छठी वित्त आयोग के तहत पंचायत को विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई गई थी.

जांच का निष्कर्ष हेडक्वार्टर आएगा

ऑडिट के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने इस राशि के खर्च होने का दावा तो किया, लेकिन इससे संबंधित कोई भी वैध बिल या अन्य प्रमाण प्रस्तुत करने में वे विफल रहे है. इसके चलते ऑडिट टीम ने इस पूरी राशि को आपत्ति की श्रेणी में रखा है और इसकी गहन जांच की सिफारिश की है. टीम ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी से अपने स्तर पर भी इस मामले की जांच कराने और जांच के निष्कर्षों से हेडक्वार्टर को अवगत कराने का अनुरोध किया है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

प्रशासन के लक्ष्य को पाने में विफल

टीम ने कहा कि प्रशासन द्वारा पंचायत में सड़क, नाला और अन्य विकास कार्यों के लिए बड़ी मात्रा में धनराशि आवंटित की जाती है. इसके बावजूद 79 लाख रुपये से अधिक की राशि का पंचायत के खाते में निष्क्रिय पड़ा रहना गंभीर चिंता का विषय है. यह दर्शाता है कि आवंटन के बाद भी महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं किया गया, जिसके कारण पंचायत प्रशासन द्वारा निर्धारित विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में विफल रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 17 और 18 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश! IMD ने 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी

उठे सवाल

ऑडिट टीम ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी से तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप कर उक्त राशि से विकास कार्यों को शुरू कराने का आग्रह किया है. साथ ही, पंचायत के कामकाज की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का भी सुझाव दिया है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की वित्तीय अनियमितताओं को रोका जा सके. इस बड़े वित्तीय गोलमाल के सामने आने से पंचायत के कामकाज और विकास कार्यों पर सवाल उठने लगे हैं.

The post Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के इस पंचायत में 1.16 करोड़ का गोलमाल, ऑडिट टीम ने सौंपी रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top