Hot News

Muzaffarpur News: 10 हजार रिश्वत लेते डाक विभाग का ओवरसियर गिरफ्तार, CBI का बड़ा एक्शन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले में सीबीआइ ने ग्रामीण डाक सेवक परमानंद सिंह से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते डाक विभाग के ओवरसियर शिव शंकर पंडित को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सरैया थाना के चकना उप डाकघर शाखा परिसर में मंगलवार को यह कार्रवाई की गयी है. गिरफ्तार शिव शंकर पंडित सदर थाना क्षेत्र के पताही का रहने वाला है. सीबीआइ के अधिकारी पूछताछ करने के बाद उसके पटना लेकर चले गए. उसको विशेष सीबीआइ कोर्ट में प्रस्तुत करके आगे की कार्रवाई में सीबीआइ जुट गयी है.

डिसमिस करने की दी थी धमकी

ग्रामीण डाक सेवक परमानंद सिंह कांटी थाना के पास के रहने वाले हैं. उनसे ट्रांसफर और नौ लाख से अधिक रुपये का एरियर निकलवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये का डिमांड मुजफ्फरपुर प्रधान डाकघर से सीनियर अधिकारी के नाम पर किया जा रहा था. रुपये नहीं देने पर उसको डिसमिस करने की धमकी दी गयी थी. पीड़ित का कहना है उसने इस बाबत मानवाधिकार आयोग में शिकायत की थी. उनके संज्ञान लेने के बाद मामला सीबीआइ तक पहुंचा. सीबीआइ ने अपने स्तर से जांच की तो रुपये मांगे जाने की बात सत्य पाया गया. पीड़ित के लिखित शिकायत पर सीबीआइ के एंटी करप्शन ब्रांच पटना में मामला दर्ज किया गया था.

इसे भी पढ़ें: मिनी देवघर के नाम से जाना जाता है बिहार का यह प्रसिद्ध मंदिर, 40 किमी पैदल जाकर चल चढ़ाते हैं श्रद्धालु, जानें महिमा

रिश्वत की मांग की जा रही है तो सीबीआइ को दे सूचना

सीबीआइ के भ्रष्टाचार निरोधक शाखा पटना की ओर से आम लोगों से अपील की गयी है कि अगर किसी भी केंद्र प्रशासन के कार्यालय जैसे रेलवे, पोस्ट ऑफिस, जीएसटी, आयकर विभाग, बैंक, बीमा कंपनी के कर्मियों या अधिकारियों के द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है तो इसकी शिकायत सीबीआइ पटना से करें. इसके लिए मोबाइल नंबर 9425551450, 0612 2235588, 2235566, 2235599 पर सूचित करें. या फिर, सबीआइ के एंटी करप्शन ब्रांच डॉक्टर एसके सिंह पथ बेली रोड में कार्यालय में आकर लिखित शिकायत कर सकते हैं. ईमेल hobacpat@cbi.gov.in पर भी अपनी शिकायत भेज सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Muzaffarpur News: स्त्री कांस्टेबल से बैड टच थानेदार को पड़ा भारी, एसएसपी ने लिया ये बड़ा एक्शन

The post Muzaffarpur News: 10 हजार रिश्वत लेते डाक विभाग का ओवरसियर गिरफ्तार, CBI का बड़ा एक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top