Hot News

Muzaffarpur Weather: मुजफ्फरपुर में बदला मौसम का मिजाज, प्रचंड गर्मी से मिली राहत

Muzaffarpur Weather: पूर्वानुमान के अनुसार मौसम का रुख बदलने लगा है. रविवार शाम लगभग चार बजे अचानक मौसम में आए बदलाव से शहर में अंधेरा छा गया. तेज आंधी और बूंदा-बांदी के बीच दिन में ही रात जैसा दृश्य बन गया. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ ही मिनटों में तेज हवाएं चलने लगीं. विजिबिलिटी कम होने पर सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइटें जलानी पड़ीं, और राहगीरों को सुरक्षित स्थानों की तलाश करते देखा गया. कई इलाकों में बिजली गुल होने लोगों की परेशानी बढ़ गयी.

दिन का तापमान24 घंटे में गिरा 7 डिग्री

शहर व आसपास के इलाके में अचानक मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. तेज आंधी के साथ हुई हल्की बूंदा-बांदी ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया. वहीं रविवार सुबह से ही हवा की रफ्तार और बादलों के कारण धूप की धमक कम थी. ऐसे में 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. दिन का तापमान 33 डिग्री पर पहुंच गया. वहीं दिन भर पछुआ हवा चली. बता दें कि हाल में दिन भर तपती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था. बीते शनिवार को दिन का परा 40 डिग्री के करीब था.

तापमान की स्थिति

अधिकतम तापमान- 33 सामान्य से करीब तीन डिग्री कम
न्यूनतम तापमान – 23 डिग्री

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी का बड़ा दांव, बोले- शराबबंदी से बाहर होगी ताड़ी, उद्योग का दर्जा मिलेगा

हल्के उतार-चढ़ाव के बाद फिर बढ़ेगा तापमान

उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में हल्के उतार-चढ़ाव के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. बूंदा-बांदी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह राहत अस्थायी है. आसमान साफ होने और धूप तेज होने के कारण दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

The post Muzaffarpur Weather: मुजफ्फरपुर में बदला मौसम का मिजाज, प्रचंड गर्मी से मिली राहत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top