इस साल बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में Honor ने अपना पहला ह्यूमनॉइड रोबोट पेश कर दिया है. रोबोट जब स्टेज पर आया और लाइव डांस करने लगा, तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. देखते ही देखते यह डेमो पूरे इवेंट की सबसे बड़ी हाइलाइट बन गया. शो के दौरान एक रोबोट को स्टेज की ओर चलते हुए देखा गया, जो बाद में इंसानों के साथ ताल से ताल मिलाकर डांस करने लगा. म्यूजिक की बीट पर उसकी मूवमेंट काफी स्मूद थी और परफॉर्मेंस में अच्छी-खासी कोऑर्डिनेशन भी नजर आई. खास बात यह रही कि पूरे एक्ट में कोई साफ गलती दिखाई नहीं दी.
MWC में दिखा Honor का ह्यूमनॉइड रोबोट
यह पूरा प्रदर्शन मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में दिखाया गया, जहां Honor ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स पर किए जा रहे काम की झलक पेश की. हालांकि कंपनी ने यह साफ नहीं किया कि रोबोट पूरी तरह ऑटोनॉमस मोड में था या उसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा था. इवेंट के दौरान रोबोट के हार्डवेयर और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी कोई जानकारी भी साझा नहीं की गई.
Get ready to believe!
HONOR Robot and Robot Phone are showing off the incredible power of advanced intelligence, dancing straight into the future. We’re not just building tech, we believe in the future of AI. See it to believe it! 🤖 pic.twitter.com/0SoP6VjXDy— HONOR (@Honorglobal) March 1, 2026
रोबोटिक्स की कारोबार में आगे बढ़ रहा Honor
Honor अब अपने कारोबार को रोबोटिक्स की दिशा में भी तेजी से बढ़ा रहा है. कंपनी का कहना है कि ह्यूमनॉइड रोबोट उसकी बड़ी AI रणनीति का हिस्सा है. Honor के मुताबिक, इस रोबोट को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यह शॉपिंग में मददगार पार्टनर, वर्कप्लेस पर निगरानी रखने वाला सहायक और एक स्मार्ट साथी की भूमिका निभा सके. हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इसके कमर्शियल लॉन्च को लेकर कोई टाइमलाइन तय नहीं की है.
MWC 2026 में Honor ने पेश किए कई डिवाइस
सिर्फ रोबोट ही नहीं, Honor ने इस इवेंट में कई नए हार्डवेयर प्रोडक्ट भी पेश किए. इनमें Honor Magic V6 खास आकर्षण रहा. कंपनी के मुताबिक, फोल्ड होने पर इसकी मोटाई सिर्फ 8.75mm है, जो इसे अपने पिछले मॉडल से थोड़ा और पतला बनाती है. इसके साथ कंपनी ने अपना Robot Phone पेश कर दिया है. इस फोन की सबसे खास बात इसका यूनिक कैमरा मैकेनिज्म है. एक कमांड मिलते ही कैमरा बॉडी से बाहर निकल आता है, जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से बिल्कुल अलग बनाता है.
यह भी पढ़ें: क्या है Starshield, जिसे एलन मस्क ने LUCAS कामिकेज ड्रोन पर लगा हुआ बताया? जानें इसका काम
The post MWC 2026 में Honor ने पेश किया अपना पहला ह्यूमनॉइड रोबोट, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

