Hot News

Nawada News :आज आइटीआइ में लगेगा रोजगार कैंप

नवादा कार्यालय. जिला नियोजन पदाधिकारी के निर्देश पर जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर की ओर से 28 अप्रैल को संयुक्त श्रम भवन प्रशासनी आइटीआइ परिसर में रोजगार कैंप का आयोजन किया जायेगा. इस कैंप में डिलिवरी लिमिटेड की ओर से केलास्ट माइल एजेंट व फिल्ड एक्जीक्यूटिभ के 12 पदों के लिए भर्ती ली जायेगी. जिसके लिए योग्यता 10वीं है. वेतन 10 हजार रुपये से 18 हजार रुपये के साथ अन्य सुविधा के रूप में इपीएफ, इएसआइ, मेडिकल सर्पोट, इन्सेटिभ, मोबाइल अलाउंस है. पात्र के लिए उम्र 18 से 45 वर्ष है. आवेदक एवं आवेदिकाएं के पास बाईक एवं र्स्माट फोन होना अनिवार्य है. कार्य स्थल-नवादा रहेगा. इच्छुक आवेदक व आवेदिकाएं अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं आडी कार्ड की छायाप्रति रंगीन फोटो व बायोडाटा के साथ चयन कैंप में जाकर लाभ उठा सकते हैं. रोजगार कैंप सुबह 11ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक आयोजित होगी, जो आवेदक एनसीएस पोर्टल पर निबंधित है. वहीं, आवेदक रोजगार कैंप में भाग ले सकते है, जो आवेदक निबंधित नहीं हैं. वो आवेदक एनसीएस पोर्टल पर अपना निबंधन स्वंय या जिला नियोजनालय, नवादा में कराकर भाग ले सकते हैं. नियोजक निजी क्षेत्र के हैं, नियोजन के शर्तो के लिए वे जिम्मेदार होगें. नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Nawada News :आज आइटीआइ में लगेगा रोजगार कैंप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top