Naxal Encounter| महुआटांड़ (बोकारो), रामदुलार पंडा : बोकारो जिले के लुगू पहाड़ की तलहटी में सोमवार सुबह-सुबह पुलिस की नक्सलयों से मुठभेड़ हो गयी. इसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है. 3 हथियार बरामद हुए हैं. हालांकि, कितने नक्सलियों की मौत हुई है, इसकी पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गयी है. पुलिस ने बताया है कि जले के ललमटिया से सटे चोरगांवां में लुगू पहाड़ की तलहटी में सोसो टोला के निकट भीषण मुठभेड़ हुई. तुलबुल से लेकर ललपनिया तक जबरदस्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
ललपनिया के चोरगांवां के सोसो टोला के पास हुई मुठभेड़
सोमवार तड़के चार बजे से ललपनिया से सटे चोरगांवां के सोसो टोला के निकट लुगू पहाड़ की तलहटी में पुलिस नक्सलियों के बीच भयंकर मुठभेड़ हो रही है. समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी जारी है. मुठभेड़ के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चल रहीं हैं. समाचार लिखे जाने तक सैकड़ों राउंड गोली चली है.
फायरिंग क आवाज सुन जंगल से अपने घर भागे लोग
मुठभेड़ शुरू होते ही चोरगांवां से लेकर ललपनिया तक फायरिंग की आवाज सुनाई देने लगी. जंगल में महुआ चुनने और मवेशियों के लिए चारा लेने गए ग्रामीण भागकर अपने घर आ गये. नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की समाचार के बाद बड़ी संख्या में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाकर जंगल की घेराबंदी कर दी गयी है.
9 नक्सलियों के मारे जाने की समाचार, मुंडा टोली मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान तेज
सूत्र बता रहे हैं कि मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. 9 नक्सली मारे गये हैं. घटना के दौरान बाद गोमिया ललपनिया मुख्य पथ पर तुलबुल सिदो कान्हू चौक के पास और ललपनिया में मुंडा टोली मोड़ के पास जबरदस्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. एक-एक वाहन की डिक्की और सामानों की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें
LPG Price Today: 21 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें
Road Accident : बारात से लौट रही कार को हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 4 गंभीर
जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या, रोड जाम
Jharkhand Weather Today: बढ़ने लगा झारखंड का तापमान, कैसा रहेगा आज का मौसम
The post Naxal Encounter: लुगू पहाड़ की तलहटी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 9 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना appeared first on Naya Vichar.

