Hot News

NeelKamal Singh New Bhojpuri Song: मां सरस्वती की भक्ति में डूबे नीलकमल सिंह, नया भक्ति गीत ‘वीणा वाली मेरी मईया’ हुआ रिलीज

NeelKamal Singh New Song Veena Wali Maiya: सरस्वती पूजा के दिन भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का नया भक्ति गीत ‘वीणा वाली मेरी मईया’ रिलीज हो गया है. इस गाने में मां सरस्वती से जुड़ी भावनाओं को आसान बोल और संगीत के साथ दिखाया गया है, जो पूजा के माहौल को और खास बना देगा. दर्शक इस गाने को सुन खूब प्यार लुटा रहे हैं.

‘वीणा वाली मेरी मईया’ सॉन्ग का वीडियो

मां सरस्वती के भक्ति में डूबे नीलकमल सिंह

यह गाना पूरी तरह मां सरस्वती की आराधना पर आधारित है. नीलकमल की आवाज ने भक्ति के रंग को और गहरा बना दिया है , जिससे गाना सुनते ही भक्त भक्ति में खो जाएंगे. गाने के म्यूजिक वीडियो में सिंगर मां सरस्वती से प्रार्थना करते दिखे. उनका लुक काफी सिंपल और पूजा के माहौल के हिसाब से है.

गाने के टीम डिटेल्स

  • सॉन्ग – वीणा वाली मेरी मईया
  • सिंगर – नीलकमल सिंह
  • लिरिक्स – आशुतोष तिवारी
  • म्यूजिक – प्रियांशु सिंह
  • वीडियो डायरेक्टर- पवन पाल
  • एडिटर और डीआई – हिंदुस्तान गुप्ता
  • पोस्टर – दीपक GFX
  • डिजिटल हेड- विक्की यादव
  • कम्पनी- नीलकमल सिंह ऑफिशियल

गाने पर यूजर्स का रिएक्शन

यूट्यूब पर ‘वीणा वाली मेरी मईया’ सॉन्ग रिलीज होते ही इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने लगे. एक यूजर ने कमेंट में लिखा भोजपुरिया किंग नीलकमल सिंह. एक यूजर ने लिखा ये गाना भी अपना रिकॉर्ड बनाएगा. एक ने लिखा भोजपुरी स्टार नीलकमल सिंह. एक यूजर ने लिखा क्या आवाज है सच में सरस्वती मां विराजमान है नीलकमल सिंह भैया के स्वर में. एक यूजर ने लिखा एक दिन में 10 मिलियन व्यूज जाना चाहिए. एक यूजर ने लिखा बहुत सुंदर गीत.

image 199
Neelkamal singh new bhojpuri song: मां सरस्वती की भक्ति में डूबे नीलकमल सिंह, नया भक्ति गीत ‘वीणा वाली मेरी मईया’ हुआ रिलीज 4
image 200
Neelkamal singh new bhojpuri song: मां सरस्वती की भक्ति में डूबे नीलकमल सिंह, नया भक्ति गीत ‘वीणा वाली मेरी मईया’ हुआ रिलीज 5
image 201
Neelkamal singh new bhojpuri song: मां सरस्वती की भक्ति में डूबे नीलकमल सिंह, नया भक्ति गीत ‘वीणा वाली मेरी मईया’ हुआ रिलीज 6

नीलकमल सिंह का गाना ‘कमर 28’ का वीडियो आपने देखा?

इससे पहले नीलकमल सिंह का गाना ‘कमर 28’ रिलीज हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने जबरदस्त डांस किया था. ये पार्टी सॉन्ग है और इसमें दोनों की जोड़ी साथ में जबरदस्त लगी थी.

यह भी पढ़ें– NeelKamal Singh New Bhojpuri Song: नीलकमल का अब तक का सबसे धमाकेदार नया गाना ‘कमर 28’ रिलीज, पिंक ड्रेस में आकांक्षा पुरी ने मचाया हंगामा

The post NeelKamal Singh New Bhojpuri Song: मां सरस्वती की भक्ति में डूबे नीलकमल सिंह, नया भक्ति गीत ‘वीणा वाली मेरी मईया’ हुआ रिलीज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top