Hot News

NEET PG 2025: नीट पीजी के लिए Revised Exam City List यहां, अब करना होगा ये काम

NEET PG 2025 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी समाचार है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने परीक्षा के लिए नई एग्जाम सिटी लिस्ट (Revised Exam City List) जारी कर दी है. अब परीक्षा देशभर के 233 शहरों में एक ही शिफ्ट में 3 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी.

क्यों बदली गई एग्जाम सिटी और तारीख? (NEET PG 2025)

पहले यह परीक्षा 15 जून 2025 को दो शिफ्ट्स में होनी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा को अब एक ही शिफ्ट में कराने का फैसला लिया गया. इससे परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाकर 233 कर दी गई है.

शहर चयन की प्रक्रिया और तारीखें (NEET PG 2025)

उम्मीदवार 13 जून दोपहर 3 बजे से लेकर 17 जून रात 11:55 बजे तक अपने पसंदीदा परीक्षा शहर को चुन सकते हैं. यह चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगा.

NEET PG 2025 परीक्षा शहर कैसे चुनें?

  • सबसे पहले natboard.edu.in वेबसाइट पर जाएं
  • लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें
  • “एग्जाम सिटी सिलेक्शन” सेक्शन पर क्लिक करें
  • अपनी प्राथमिकता के अनुसार शहर चुनें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और पुष्टि करें.

एडमिट कार्ड और सेंटर अलॉटमेंट (NEET PG 2025)

प्रक्रिया तिथि
परीक्षा केंद्र की अंतिम सूची 21 जुलाई 2025
एडमिट कार्ड रिलीज डेट 31 जुलाई 2025
परीक्षा तिथि 3 अगस्त 2025

यह भी पढ़ें- BSc AI vs BTech AI: कौन सा Artificial Intelligence Course सबसे अच्छा है? ऐसे मिलेगी करियर को रफ्तार

कंप्यूटर पर होगी परीक्षा (NEET PG 2025)

NEET PG 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी और इसका आयोजन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की मदद से किया जाएगा. इसके लिए देशभर के 250 शहरों में 1,000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए करीब 60,000 लोग तैनात किए जाएंगे.

नीट पीजी के लिए Revised Exam City List यहां

सुप्रीम कोर्ट का क्या था फैसला? (NEET PG 2025)

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि दो शिफ्ट में परीक्षा कराने से प्रश्नपत्रों का स्तर समान नहीं रहता और इससे छात्रों के बीच असमानता होती है. इसलिए इस बार परीक्षा को एक ही शिफ्ट में कराने का आदेश दिया गया है.

यह भी पढ़ें- UNESCO WHC Site: क्यों खास है उत्तराखंड की Valley of Flowers? ऐसा है हिंदुस्तान की सबसे सुंदर घाटी का राज

The post NEET PG 2025: नीट पीजी के लिए Revised Exam City List यहां, अब करना होगा ये काम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top