Hot News

NEET UG Result 2025: क्या 14 जून को जारी होगा नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

NEET UG Result 2025: नीट यूजी 2025 परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की गई यह परीक्षा 4 मई को देशभर के हजारों केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी. अब उम्मीदवारों की निगाहें neet.nta.nic.in वेबसाइट पर टिकी हुई हैं, जहां परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे.

14 जून तक आ सकता है रिजल्ट

NTA की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिस के अनुसार, नीट यूजी 2025 का रिजल्ट संभावित रूप से 14 जून तक जारी किया जा सकता है. हालांकि, पिछली बार की तरह इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि परिणाम निर्धारित तिथि से पहले जारी हो सकते हैं. वर्ष 2024 में भी NEET का रिजल्ट निर्धारित तिथि से 10 दिन पहले जारी कर दिया गया था.

ऐसे चेक करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘NEET UG 2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य विवरण भरने होंगे.
  • सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • उसे डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट निकाल लें.

कोर्ट केस के कारण देरी

इस बार रिजल्ट में थोड़ी देरी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के एक मामले के चलते हुई है. कुछ उम्मीदवारों ने परीक्षा के दौरान बिजली कटौती की शिकायत की थी, जिसके चलते कोर्ट ने स्टे ऑर्डर जारी किया था. हालांकि, अब कोर्ट ने वह स्टे हटा लिया है और NTA को जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं.

Also Read: Success Story: पिता को खोया, हौसला नहीं… चौकीदारी करते-करते CAT टॉपर बना बेटा

Also Read: Success Story: बिहार की IAS बेटी बनी एमपी की बहु, फॉरेस्ट ऑफिसर से शादी, जानें दोनों का UPSC रैंक

The post NEET UG Result 2025: क्या 14 जून को जारी होगा नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top