Hot News

New Year 2026 Astrology Remedies: नई गाड़ी खरीदते ही मत करें मोबाइल कैमरा चालू , 5G स्पीड से लग सकती है नजर

New Year 2026 Astrology Remedies: नई वाहन खरीदना हर किसी के लिए बड़े सौभाग्य और खुशी का क्षण होता है. लोग इस खुशी को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ साझा करने के लिए उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं. लेकिन हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में इस आदत को शुभ नहीं माना जाता. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा ने बताया कि माना जाता है कि नई गाड़ी की तस्वीर तुरंत शेयर करने से अनजानी नजर, नकारात्मक ऊर्जा या ग्रहों के अशुभ प्रभाव का डर बढ़ जाता है. विशेष रूप से कहा जाता है कि ऐसा करने से 15 दिनों के भीतर वाहन से जुड़ी कोई दिक्कत या दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती है.

धार्मिक कारण: नजर दोष का बढ़ता असर

धर्म ग्रंथों में नजर दोष को वास्तविक ऊर्जा माना गया है. जब कोई व्यक्ति ईर्ष्या, जलन या नकारात्मक भाव से आपकी चीजों को देखता है, तो उसका असर आपकी सफलता और सुरक्षा पर पड़ सकता है. नई गाड़ी जैसी कीमती चीज पर नजर जल्दी लगती है, इसलिए इसे तुरंत सार्वजनिक करने से बचने की सलाह दी जाती है.

ज्योतिषीय कारण: ग्रहों की स्थिति का प्रभाव

ज्योतिष के अनुसार वाहन ‘शुक्र’ और ‘मंगल’ ग्रह से संबंधित होता है. इन ग्रहों की कुंडली में स्थिति कमजोर होने पर वाहन संबंधी बाधाएं, दुर्घटना या अप्रिय घटनाओं का संकेत मिलता है. सोशल मीडिया पर अत्यधिक दिखावा इन ग्रहों के अशुभ प्रभाव को और तेज कर सकता है.

ये भी देखें: एक लोटा जल बदल सकता है किस्मत—जानें सरल उपाय जो दूर करेंगे दुख और ग्रह बाधाएं

15 दिनों का नियम: क्यों माना जाता है जरूरी?

कहा जाता है कि नई गाड़ी खरीदने के पहले 15 दिन सुरक्षा, ऊर्जा और स्थिरता के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं. इस दौरान वाहन की ऊर्जा स्थिर नहीं होती, इसलिए उसकी फोटो शेयर करने से बचना उचित माना जाता है.

नई गाड़ी खरीदने के बाद क्या करें उपाय?

  • गाड़ी लेने के दिन पूजा कराएं
  • नींबू-मिर्च लगाएं
  • वाहन के अंदर हनुमान चालीसा या भगवान गणेश का चित्र रखें
  • 15 दिन तक फोटो शेयर करने से बचें

The post New Year 2026 Astrology Remedies: नई गाड़ी खरीदते ही मत करें मोबाइल कैमरा चालू , 5G स्पीड से लग सकती है नजर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top