Hot News

New Year Special Sandwich Recipe For Kids: न्यू ईयर पर बच्चों को दें टेस्टी सरप्राइज, झटपट तैयार करें पीनट बटर-बनाना सैंडविच

New Year Special Sandwich Recipe For Kids: न्यू ईयर का मौका बच्चों के लिए बेहद खास होता है. न्यू ईयर को लेकर शिशु पहले से कई तरह की प्लानिंग करते हैं. शिशु अपने पेरेंट्स से अपनी पसंदीदा डिश भी बनाने की डिमांड भी करते हैं. नए साल के मौके पर बच्चों के लिए कुछ स्पेशल डिश बनाकर उन्हें आप सरप्राइज कर सकते हैं. नए साल पर आप बच्चों के लिए झटपट पीनट बटर-बनाना सैंडविच (Peanut Butter and Banana Sandwich) को बना सकते हैं. पीनट बटर और पके केले से बने इस सैंडविच का स्वाद बहुत ही अच्छा होता है. ये सैंडविच बच्चों को बहुत पसंद आता है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से पीनट बटर-बनाना सैंडविच को बनाने की विधि. 

पीनट बटर-बनाना सैंडविच को बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • ब्रेड स्लाइस- 4
  • पीनट बटर- जरूरत के अनुसार
  • केला- 1- 2
  • मक्खन- जरूरत के अनुसार

पीनट बटर-बनाना सैंडविच को कैसे तैयार करें?

  • पीनट बटर-बनाना सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहल आप ब्रेड स्लाइस को लें और इसमें बटर को लगा लें. इसके बाद आप तवे को गर्म करें और ब्रेड को तवे पर डालकर सेंक लें. 
  • इसके बाद आप पके केले को छीलकर पतले गोल स्लाइस में काट लें. अब आप ब्रेड स्लाइस पर एक से दो चम्मच पीनट बटर को डालें और अच्छी तरह से फैला दें. इसके ऊपर आप कटे हुए केले के स्लाइस को रखें. ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस को रख दें. बच्चों को सर्व करने से पहले इसे आप बीच में से काट लें. इस तरह से आप पीनट बटर बनाना सैंडविच को आसानी से तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Pahadi Chicken Fry Recipe: नए साल पर उठाएं टेस्टी पहाड़ी चिकन फ्राई का आनंद, बदल जाएगा मुंह का जायका

यह भी पढ़ें: Banana Kalakand Recipe: नए साल पर टेस्टी केला कलाकंद खाकर खुश होंगे मेहमान और करेंगे तारीफ

The post New Year Special Sandwich Recipe For Kids: न्यू ईयर पर बच्चों को दें टेस्टी सरप्राइज, झटपट तैयार करें पीनट बटर-बनाना सैंडविच appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top