नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के मेयारी निवासी वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता शिवचंद्र सिंह के निधन पर कांग्रेसजनों ने शोक जताया है। शोक जताने वालों में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दिवाकर झा,सत्येंद्र कुमार समदर्शी, मणिकांत झा, संतोष राय, सुबोध झा, गिरमल पासवान, नीरज कुमार झा, विनय कुमार झा, मो. अयूब, प्रमिला गुप्ता, सुशीला देवी आदि शामिल हैं।