Hot News

NOIDA के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, छुट्टी घोषित-अनलाइन क्लास भी बंद 

NOIDA के शिव नादर, फादर एग्नेल स्कूल नोएडा, आर्मी पब्लिक स्कूल, श्रीराम मिलेनियम स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं. इन स्कूलों के अलावा दूसरे एजुकेशनल इंस्टिट्यूट को भी इसी तरह के मेल मिले हैं. जिससे कुल मिलाकर नोएडा के 6 से अधिक स्कूल प्रभावित है. 

स्कूल मैनेजमेंट ने की छुट्टी 

रामाज्ञा स्कूल ने स्पष्ट किया है कि स्कूल को ई-मेल के माध्यम से बम की धमकी मिली है. एहतियातन स्कूल को बंद कर दिया गया है और छात्रों की सुरक्षित डिस्पर्सल प्रोसेस शुरू की गई. स्कूल बसों को वापस भेज दिया गया, जबकि वॉकर स्टूडेंट्स के गार्जियंस से तुरंत बच्चों को लेने आने की अपील की गई. क्लास 1 से 5 तक के बच्चों की छुट्टी सुबह 10:30 बजे और क्लास 6 से 12 तक के छात्रों की छुट्टी 10:45 बजे तक के लिए कर दी गई. 

NOIDA
Noida के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, छुट्टी घोषित-अनलाइन क्लास भी बंद  2

स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से घबराने की जरूरत न बताते हुए कहा कि सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय पहले से लागू हैं. वहीं फादर एग्नेल स्कूल, नोएडा ने बताया कि स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एहतियातन प्री-स्कूल को पूरे दिन के लिए बंद कर दिया गया है. स्कूल बस सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं और ऑनलाइन क्लाससेस भी नहीं होंगी. 

आर्मी स्कूल को भी मिली धमकी 

आर्मी पब्लिक स्कूल को भी इसी तरह का धमकी भरा मेल मिला, जिसके बाद स्कूल ऐड्मिनिस्ट्रैशन ने पुलिस को सूचना दी और बच्चों की सुरक्षा को फर्स्ट प्राइऑरटी देते हुए छुट्टी कर दी. धमकी की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस, लोकल ऐड्मिनिस्ट्रैशन और बम निरोधक दस्ता ऐक्टिव हो गए. स्कूल कैंपस की जांच की जा रही है और साइबर टीम ई-मेल के सोर्स का पता लगाने में जुटी है. 

Also read: नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की नहीं, व्यवस्था की आत्मा मर गई

पुलिस ने क्या कहा ? 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिचूऐशन पूरी तरह कंट्रोल में है और अभी तक किसी भी स्कूल से संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. इस घटना के बाद इलाके में अभिभावकों और स्थानीय लोगों के बीच चिंता का माहौल है. कई अभिभावक सुबह-सुबह ही स्कूल पहुंच गए ताकि अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले जा सकें. स्कूल प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.  

The post NOIDA के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, छुट्टी घोषित-अनलाइन क्लास भी बंद  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top