Hot News

Nowcast Bihar: बिहार के 70 ब्लॉक में अगले 3 घंटे में 60 KMPH की स्पीड से चलेगी हवा! IMD ने जारी किया अलर्ट

Nowcast Bihar: बिहार को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है. इसमें बताया गया है कि अगले तीन घंटे के दौरान सौर बाजार, मुरलीगंज, मधेपुरा, सतरकटया, घलाढ़, सिंघेश्वर, बनमनखी, कुमारखंड, भरनामा, शंकरपुर, गम्हरिया, सुपौल, त्रिवेणीगंज, पीपरा, मरौना, किशनपुर, घोघरडीहा, प्रतापगंज, छातापुर, राघोपुर, सरायगढ़ भपटियाही, निर्मली, फुलपरास, लौकही और बसंतपुर ब्लॉक में बारिश, मेघगर्जन , आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा, आंधी (40-60 KMPH) चलने की संभावना है.

GoGBtEsXkAAuFMj
मौसम की चेतावनी

इन ब्लॉक के लिए भी अलर्ट हुआ जारी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सोनबरसा, ग्वालपाड़ा, बिहारीगंज, बरहरा, पतरघट, सौर बाजार, म्हारा, मुरलीगंज, मधेपुरा, सतरक्टेया, घेलाद, नौहट्टा, बनमनखी, कुमारखंड, रानीगंज, भरगामा, सुपौल, मधेपुर, त्रिवेणीगंज, मरौना, किशनपुर, घोघरडीहा, प्रतापगंज, छालापुर, नरपतगंज, राघोपुर, सरायगढ़ भपटियाही, निर्मली, फुलपरास, लॉकही, बसंतपुर, लौनता, बाबूबरही, कलुआही, खजौली, बद‌नियां, जयनगर, पंडौल, झंझारपुर, मधुबनी, आंधाठाढ़ी और राजनगर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) की संभावना जताई है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

क्या प्रभाव पड़ सकता है

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आंधी- तूफान चलने के कारण इस तरह का प्रभाव पड़ सकता है

  • पेड़ की शाखाओं का टूटना.
  • संवेदनशील स्थान जैसे बड़े पेड़, बिजली के टावर/खंभे, जल निकाय, इमारत की छत और पहाड़ी की चोटी पर बिजली गिरना.
  • उड़ने वाले मलबे/वस्तुओं के कारण क्षति हो सकती है.
  • नगरपालिका सेवाओं (पानी, बिजली आदि) में व्यवधान हो सकती है.
  • फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता के कारण ट्रैफ़िक जाम /यात्रा के समय में वृद्धि हो सकती है.
  • रेल, सड़क और हवाई परिवहन में देरी हो सकती है.
  • कच्चे घरों/दीवारों, झोपड़ियों और कमजोर संरचनाओं को मामूली नुकसान हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 जिलों में 13 और 14 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश, IMD ने मेघगर्जन पर भी जारी किया येलो अलर्ट

The post Nowcast Bihar: बिहार के 70 ब्लॉक में अगले 3 घंटे में 60 KMPH की स्पीड से चलेगी हवा! IMD ने जारी किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top