Hot News

NSE IPO: सेबी चेयरमैन ने एनएसई के आईपीओ पर जताया भरोसा, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ का निवेशकों को लंबे समय से इंतजार है. अब इस इंतजार के खत्म होने की उम्मीद बनती नजर आ रही है. सेबी (SEBI) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने गुरुवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि एनएसई आईपीओ से जुड़े सभी लंबित मुद्दे जल्द हल हो सकते हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एनएसई और सेबी के बीच लगातार संवाद जारी है और सकारात्मक दिशा में काम हो रहा है.

आठ साल से अटका है एनएसई आईपीओ

एनएसई का आईपीओ पिछले 8 वर्षों से अटका हुआ है. साल 2016 में एनएसई ने सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था. योजना के तहत, मौजूदा शेयरधारकों की 22% हिस्सेदारी बेचकर करीब 10,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य था. हालांकि, कंपनी संचालन और ‘को-लोकेशन’ सुविधा से जुड़ी कुछ नियामकीय चिंताओं के चलते सेबी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी.

क्या है ‘को-लोकेशन’ विवाद?

‘को-लोकेशन’ सुविधा के तहत ट्रेडिंग में शामिल सदस्य अपने सर्वर को एनएसई परिसर में स्थापित कर सकते हैं, जिससे उन्हें बाजार डेटा और ऑर्डर निष्पादन में बेहद तेज पहुंच मिलती है. यह तकनीकी लाभ कुछ ब्रोकरों द्वारा कथित रूप से अनुचित तरीके से इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते एनएसई जांच के दायरे में आ गया. इसी वजह से सेबी ने आईपीओ प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी.

सेबी ने बनाई समिति

सेबी ने मार्च 2024 में एनएसई के आईपीओ प्रस्ताव पर विचार करने के लिए आंतरिक समिति के गठन की घोषणा की थी. सेबी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एनएसई को सभी नियामकीय मुद्दों को हल करना होगा. तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि “मामला जल्द ही सुलझाया जाएगा. हालांकि, समयसीमा देना अभी संभव नहीं है.”

इसे भी पढ़ें: 10 साल में चीन का तेल निकालेगा हिंदुस्तान, दुनिया भर में बनेगा सिरमौर

देश की 10वीं सबसे बड़ी निजी कंपनी

‘2024 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया’ रिपोर्ट के अनुसार, NSE का मूल्यांकन करीब 4.7 लाख करोड़ रुपये है और यह देश की 10वीं सबसे मूल्यवान निजी कंपनी है. एनएसई का आईपीओ न केवल बाजार के लिए बड़ा इवेंट होगा, बल्कि इससे आम निवेशकों को देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज में भागीदारी का मौका भी मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 32% लोग ही जॉब इंटरव्यू के लिए खुद को रखते हैं तैयार, बाकी पीटते रह जाते हैं ताली

The post NSE IPO: सेबी चेयरमैन ने एनएसई के आईपीओ पर जताया भरोसा, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top