Hot News

NTA ने जारी किया JEE मेन का रिजल्ट, 12 स्टूडेंट को मिले 100 पर्सेंटाइल

JEE Main 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे टाइम से स्टूडेंट्स रिजल्ट का वेट कर रहे थे. रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं. जारी रिजल्ट के अनुसार, कुल 12 स्टूडेंट को 100 पर्सेंटाइल मिला है. श्रेयास मिश्रा ने टॉप किया है.

देखें पहले 10 टॉपर के नाम

  1. श्रेयस मिश्रा
  2. नरेन्द्रबाबू गारी महित
  3. शुभम कुमार
  4. कबीर छिल्लर
  5. चिरंजीब कर और
  6. भावेष पात्र
  7. अनय जै
  8. अर्नव गौत
  9. पासाला मोहित
  10. माधव विराड़िया

आज ही जारी हुआ था फाइनल आंसर की

NTA ने इससे पहले 16 फरवरी 2026 को फाइनल आंसर की जारी की थी. NTA ने X पर नोटिस जारी करते हुए लिखा, फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है. कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं. आंसर की डाउनलोड करने के लिए jeemain.nta.nic.in पर जाएं. इस बार 9 सवालों को हटाया गया है.

13,04,653 स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

जेईई मेन 2026 के पेपर-1 (BE/BTech) में इस बार कुल 13,04,653 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इनमें से 8,55,085 पुरुष और 4,49,568 स्त्री परीक्षार्थी थीं. कैटेगरी के आधार पर देखें तो सामान्य वर्ग से 4,52,825, ओबीसी-एनसीएल से 5,17,336, ईडब्ल्यूएस से 1,60,958, एससी वर्ग से 1,29,902 और एसटी वर्ग से 43,632 छात्रों ने परीक्षा दी.

JEE Main 2026 Result कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर JEE Main 2026 Session 1 Result लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना Application Number और Password/Date of Birth दर्ज करें.
  • Security Code भरें और लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा.
  • इसे फ्यूचर के लिए डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- बिना JEE Main यहां मिलता है एडमिशन, 1 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज

The post NTA ने जारी किया JEE मेन का रिजल्ट, 12 स्टूडेंट को मिले 100 पर्सेंटाइल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top