Hot News

NTA NCET Answer Key 2025: एनसीईटी आंसर-की जारी, चेक करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक

NTA NCET Answer Key 2025 in Hindi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 29 अप्रैल 2025 को आयोजित नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2025 की प्रोविजनल आंसर-की (Provisional Answer Key) 20 मई को जारी कर दी है. इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपनी आंसर-की और रिकॉर्ड किए गए जवाब और प्रश्नपत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. आंसर-की चेक करने के लिए यहां डायरेक्ट लिंक दिया गया है.

ऑफिशियल नोटिस में क्या? (NTA NCET Answer Key 2025)

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, छात्र exam.nta.ac.in या nta.ac.in पर आंसर-की चेक कर सकते हैं. अपने आंसर देखने के बाद यदि किसी उत्तर को लेकर आपत्ति है तो छात्र उसे चुनौती भी दे सकते हैं. कैंडिडेट्स 22 मई 2025, रात 11 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. हर सवाल के लिए ₹200 शुल्क देना होगा और इसकी वापसी नहीं होगी. शुल्क भुगतान की अंतिम समयसीमा 22 मई 2025, रात 11:50 बजे तक है.

यह भी पढ़ें- India Post GDS Result 3rd Merit List: इंडिया पोस्ट जीडीएस तीसरी मेरिट लिस्ट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी, देखें यहां

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor in Syllabus: मदरसों में पढ़ाई जाएगी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विजयगाथा, छात्रों में जगेगी देशभक्ति की अलख 

NCET 2025 Answer Key डाउनलोड और आपत्ति दर्ज कैसे कराएं?

NTA NCET Answer Key 2025 चेक करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘Challenge Answer Key’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • आंसर-की और अपने जवाब देखें.
  • जिन सवालों पर आपत्ति है, उन्हें चुनें.
  • प्रति सवाल 200 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • सबमिट करें और स्लिप डाउनलोड कर लें.

NTA NCET Answer Key 2025 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

यह भी पढ़ें- UPSC IFS 2024 Final Result: यूपीएससी आईएफएस रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, रांची की कनिका AIR-1

The post NTA NCET Answer Key 2025: एनसीईटी आंसर-की जारी, चेक करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top