Hot News

Numerology: दिल किसी को जल्दी नहीं देती हैं इस मूलांक की लड़कियां, प्यार नहीं दिमाग से चलाती हैं रिश्ता

Numerology: व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर मूलांक निकाला जाता है. इन मूलांकों के माध्यम से व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई रहस्यों के बारे में पता लगाया जा सकता है. अंकशास्त्र के अनुसार, ये मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, सोच, व्यवहार और भाग्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ देते हैं, जिनका असर रोज़मर्रा की ज़िंदगी में देखने को मिलता है. आज हम ऐसे दो मूलांकों की लड़कियों के बारे में बात करेंगे, जो हर काम सोच-समझकर करती हैं. इन्हें जल्दी प्यार नहीं होता, लेकिन जब होता है तो अंत तक उसी रिश्ते को निभाती हैं.

मूलांक 2

अंकशास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 के स्वामी चंद्रदेव हैं. चंद्रदेव के प्रभाव से इस मूलांक की लड़कियां स्वभाव से बेहद भावुक और संवेदनशील होती हैं. ये दूसरों की भावनाओं को समझती हैं और उनका सम्मान करती हैं. इन्हें जीवन में संतुलन बनाकर चलना पसंद होता है और ये मानसिक रूप से स्थिर रहती हैं. ये जल्दबाज़ी में किसी रिश्ते में नहीं जातीं, बल्कि पहले सामने वाले व्यक्ति को जानना और समझना पसंद करती हैं. एक बार विश्वास हो जाए तो ये रिश्ते को अंत तक पूरी ईमानदारी से निभाती हैं.

मूलांक 3

जिन स्त्रीओं का जन्म महीने की 3, 12 और 21 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है. इस मूलांक के स्वामी गुरु बृहस्पति देव माने जाते हैं. मूलांक 3 की स्त्रीएँ स्वभाव से गंभीर होती हैं और इनमें आत्मविश्वास बहुत अधिक होता है. इन्हें अनुशासित जीवन जीना पसंद होता है. ये हर कार्य करने से पहले योजना बनाती हैं, जिसके कारण इन्हें सफलता मिलती है. कोई भी फैसला लेने से पहले ये उसके संभावित परिणामों के बारे में सोचती हैं. किसी भी व्यक्ति पर ये आसानी से विश्वास नहीं करतीं.

यह भी पढ़ें: Numerology: जोखिम लेने से नहीं डरते इस मूलांक के लोग, आर्थिक तंगी रहती है इनसे दूर, धन से भरा रहता है घर 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

The post Numerology: दिल किसी को जल्दी नहीं देती हैं इस मूलांक की लड़कियां, प्यार नहीं दिमाग से चलाती हैं रिश्ता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top