Hot News

Numerology: लड़कियों के लिए लकी होते हैं इस तारीख में जन्मे लड़के, पत्नी को बैठाकर रखते हैं पलकों पर

Numerology: व्यक्ति के हावभाव, स्वभाव और तकदीर को सिर्फ कुंडली के माध्यम से ही निर्धारित नहीं किया जा सकता है. ज्योतिष शास्त्र में भविष्य बताने के कुछ और भी माध्यम बताए गए हैं, जिनमें अंक ज्योतिष शास्त्र एक अच्छा माध्यम है. इसमें व्यक्ति के जन्म की तारीख से उसकी जिंदगी के बारे में गणना की जाती है, क्योंकि संख्याओं की अपनी एक अलग विशेषता होती है. ऐसे में जन्म की तारीख से सबसे पहले मूलांक निकाला जाता है, जो कि 1-9 के बीच की संख्या में कोई भी हो सकता है और हर मूलांक का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है. ऐसे में इस आर्टिकल में आज हम उस मूलांक के लड़कों की बात करने वाले हैं, जो लड़कियों के लिए बहुत लकी होते हैं.

यह भी पढ़ें- Numerology: शातिर स्वभाव की होती हैं इस तारीख को जन्मी लड़कियां, नहीं रहती किसी पर निर्भर

यह भी पढ़ें- Numerology: इस तारीख में जन्मे लोगों पर हनुमान जी की रहती है खास कृपा, शिक्षा के क्षेत्र में रहते हैं सबसे आगे

जानें मूलांक

जिस लड़के का जन्म किसी भी महीने की  4, 13, 22 या 31 को हुआ होता है, उनका मूलांक 4 होता है, जिनका ग्रह स्वामी राहु होता है. ऐसे में आइए इस मूलांक में जन्मे लोगों की खासियत के बारे में जानते हैं.

मूलांक 4 में जन्मे लोगों का खासियत

लड़कियों के लिए होते हैं बहुत लकी

इस मूलांक में जन्मे लड़के बहुत लकी होते हैं. ये रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं, जिसकी वजह से भविष्य में ये लड़के अच्छे पति साबित होते हैं. इस मूलांक के लड़के अपनी पत्नी को पलकों पर बैठाकर रखते हैं.

जानते हैं चेहरा पढ़ना

जिन लड़कों का जन्म इस मूलांक में हुआ रहता है, वे दूसरों के चेहरे को आसानी से पढ़ना जानते हैं. इसकी वजह से ये लोग आसानी से दूसरों के व्यवहार को समझ जाते हैं.

दूसरों को नहीं देख पाते दुख में

मूलांक 4 में जन्मे लड़के दूसरों को दुख में नहीं देख पाते हैं, क्योंकि दूसरों को दुख में देखकर ये लोग परेशान हो जाते हैं. इसी वजह से ये लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं.

रिश्ते को रखते हैं सबसे आगे

जिन लोगों का जन्म इस मूलांक में हुआ रहता है, वह रिश्ते को सबसे आगे रखते हैं. इनके लिए घर-परिवार के लोग पहले नंबर पर आते हैं.

हर क्षेत्र में मिलती है सफलता

इस मूलांक के लोगों का ग्रह स्वामी राहु होता है. इसी वजह से इन लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, लव लाइफ और हेल्थ में सब कुछ सकारात्मक होता है.

यह भी पढ़ें- Numerology: इस मूलांक के लोगों पर शनि की बरसती है कृपा, समाज में मिलता है खूब मान-सम्मान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Numerology: लड़कियों के लिए लकी होते हैं इस तारीख में जन्मे लड़के, पत्नी को बैठाकर रखते हैं पलकों पर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top