Hot News

Numerology: 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग क्यों होते हैं सबसे अलग? जानिए मूलांक नौ का रहस्य

Numerology: अंकशास्त्र के अनुसार, इंसानों की जन्मतिथि उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है. यह प्रभाव उनके स्वभाव, सोच, व्यवहार और जीवन में लिए गए फैसलों में अक्सर दिखाई देता है. शास्त्रों में बताया गया है कि प्रत्येक जन्मतिथि को जोड़कर एक मूलांक बनता है, जिसका संबंध अलग-अलग शक्तिशाली ग्रहों और नक्षत्रों से होता है. इन ग्रहों के गुणों का असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. आज हम मूलांक 9 वाले जातकों के बारे में बात करेंगे.

किन लोगों का मूलांक 9 होता है?

अंकशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है.

मूलांक कैसे निकाला जाता है?

मूलांक व्यक्ति की जन्मतिथि को जोड़कर निकाला जाता है. यदि जन्मदिन एक अंक की तिथि (1 से 9) को पड़ता है, तो वही उसका मूलांक होता है. लेकिन यदि जन्मतिथि दो अंकों की हो, तो दोनों अंकों को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है. जैसे—

  • 18 = 1 + 8 = 9
  • 27 = 2 + 7 = 9

मूलांक 9

अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं. ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, साहस, शक्ति और पराक्रम का कारक माना गया है. इन गुणों का प्रभाव मूलांक 9 वाले जातकों के जीवन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है. मूलांक 9 वाले लोग बेहद साहसी, उत्साही और पराक्रमी होते हैं. ये किसी भी चुनौती का सामना करने से पीछे नहीं हटते.

स्वभाव

मूलांक 9 वाले लोगों में जन्म से ही लीडरशिप क्वालिटी विद्यमान होती है, जिसे ये समय और परिस्थितियों के अनुसार और मजबूत बना लेते हैं. मुश्किल समय में भी ये लोग मन को शांत रखकर हर फैसला सोच-समझकर लेते हैं. किसी भी कठिनाई में ये लोग अपने दायित्वों से पीछे नहीं हटते. हालांकि, इन्हें गुस्सा जल्दी आता है, जो कई बार इनके लिए ही परेशानी का कारण बन जाता है.

करियर

शास्त्रों के अनुसार, मूलांक 9 वाले जातक प्रशासनिक सेवाओं में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. इसके अलावा, इन्हें पूर्वजों की संपत्ति मिलने की भी संभावना रहती है. मूलांक 9 वाले लोग आर्थिक रूप से काफी मजबूत होते हैं और अपनी मेहनत के दम पर बड़े मुकाम हासिल करते हैं.

लव लाइफ

मूलांक 9 वाले जातकों की लव लाइफ में अक्सर परेशानियां बनी रहती हैं. पार्टनर के साथ इनका रिश्ता लंबे समय तक स्थायी नहीं रहता. अक्सर मतभेद की स्थिति बनी रहती है. इन्हें जीवन में प्यार मुश्किल से मिलता है और जब मिलता भी है, तो ज्यादा समय तक टिक नहीं पाता.

यह भी पढ़ें: Numerology: दिल किसी को जल्दी नहीं देती हैं इस मूलांक की लड़कियां, प्यार नहीं दिमाग से चलाती हैं रिश्ता

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

The post Numerology: 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग क्यों होते हैं सबसे अलग? जानिए मूलांक नौ का रहस्य appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top