Hot News

Nvidia बनी दुनिया की पहली $5 ट्रिलियन वैल्यू वाली कंपनी, शेयरों में जबरदस्त उछाल

Nvidia 5 Trillion Dollar Company: टेक जगत में इतिहास रचते हुए अमेरिकी कंपनी Nvidia ने Nasdaq पर नया रिकॉर्ड बनाया है. कंपनी का मार्केट वैल्यू $5 ट्रिलियन (करीब ₹417 लाख करोड़) पार कर गया है. एनवीडिया कॉर्पोरेशन एक प्रमुख तकनीकी कंपनी है, जो हाई-क्वाॅलिटी ग्राफिक्स चिप्स और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जुड़ी तकनीकों का निर्माण करती है.

क्या है एनवीडिया? What Is NVIDIA?

एनवीडिया (NVIDIA Corporation), टेक सेक्टर की एक लीडिंग कंपनी है जो ग्राफिक्स प्रॉसेसिंग यूनिट्स (GPUs) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सॉल्यूशंस डेवेलप करती है. एनवीडिया की स्थापना 1993 में जेनसन हुआंग, क्रिस मलाचोवस्की और कर्टिसप्रीम ने की थी. इसका मुख्यालय सांता क्लारा, कैलिफोर्निया में स्थित है. यह कंपनी मुख्य रूप से गेमिंग, प्रोफेशनल विज़ुअलाइजेशन, डेटा सेंटर्स, और ऑटोमोटिव मार्केट्स के लिए उच्च प्रदर्शन वाले GPU बनाती है.एनवीडिया ने AI और accelerated computing के क्षेत्र में क्रांति ला दी है. इसके प्रॉडक्ट्स जैसे NVIDIA RTX और DLSS ग्राफिक्स को ज्यादा रियलिस्टिक बनाते हैं, जबकि Omniverse जैसे प्लैटफॉर्म इंडस्ट्री को डिजिटल रूप से बदलने में मदद करते हैं.

Nvidia के शेयरों में तेज उछाल

Nvidia के शेयरों में पिछले कुछ महीनों से जबरदस्त रैली देखने को मिल रही है. सिर्फ छह महीनों में कंपनी के शेयरों ने करीब 84% का रिटर्न दिया है. वहीं एक साल में इसकी कीमत में 44% की बढ़ोतरी हुई है. मंगलवार को Nvidia का शेयर 5% उछलकर $201.03 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, जिससे कंपनी का मार्केट कैप $5 ट्रिलियन तक पहुंच गया.

क्यों बढ़ रहे हैं Nvidia के शेयर?

Nvidia ने हाल ही में $500 बिलियन के ऑर्डर मिलने की घोषणा की है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रॉसेसर शामिल हैं. कंपनी अब अमेरिकी ऊर्जा विभाग (U.S.Department of Energy) के लिए 7 नयी सुपरकंप्यूटर भी बना रही है. इनमें से सबसे ताकतवर सिस्टम में 100,000 Nvidia Blackwell AI चिप्स लगाये जाएंगे, जो देश की न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी प्रोग्राम को सपोर्ट करेंगे.

नयी डील्स और इन्वेस्टमेंट

Nvidia ने Nokia में $1 बिलियन का निवेश करने का भी ऐलान किया है. दोनों कंपनियां मिलकर AI-आधारित 6G टेक्नोलॉजी पर काम करेंगी. इस साझेदारी का मकसद AI नेटवर्किंग को और बेहतर बनाना है. CEO Jensen Huang ने अमेरिकी राष्ट्रपति की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि Nvidia अब अमेरिका के टेक फ्यूचर को आगे ले जाने की दिशा में काम कर रही है.

Nvidia की ट्रिलियन-डॉलर यात्रा

Nvidia ने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है

जून 2023: कंपनी ने $1 ट्रिलियन मार्केट कैप पार किया

इसके बाद 180 ट्रेडिंग दिनों में $2 ट्रिलियन,

फिर सिर्फ 66 दिनों में $3 ट्रिलियन,

और जुलाई 2025 में $4 ट्रिलियन का आंकड़ा छू लिया.

अब कंपनी $5 ट्रिलियन के पार पहुंच चुकी है.

सबसे कीमती Nasdaq कंपनी बनी Nvidia

Nvidia अब Nasdaq की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है. इसके बाद Microsoft ($4 ट्रिलियन) और Apple ($3.99 ट्रिलियन) का नंबर आता है. टेक की दुनिया में Nvidia का ये मुकाम इतिहास में दर्ज हो गया है.

Nvidia की चिप को चीन में झटका: 95% मार्केट शेयर से 0% पर कैसे पहुंची कंपनी?

Nvidia हिंदुस्तानीय कंपनियों के साथ मिलकर देश में लायेगी AI क्रांति, सीईओ जेन्सेन हुआंग ने कही यह बात

The post Nvidia बनी दुनिया की पहली $5 ट्रिलियन वैल्यू वाली कंपनी, शेयरों में जबरदस्त उछाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top