Odisha Cold Wave: कंधमाल जिले का जी उदयगिरि राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद दारिंगबाड़ी और फुलबनी कस्बों में न्यूनतम तापमान 6-6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आईएमडी ने चेतावनी दी है कि आने वाले एक सप्ताह तक ओडिशा के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है, क्योंकि रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
सेमिलिगुड़ा में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग ने बताया कि कोरापुट जिले के सेमिलिगुड़ा में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कोरापुट कस्बे में पारा सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. वहीं राउरकेला शहर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
झारसुगुड़ा का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग ने बताया कि चिपलीमा में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि झारसुगुड़ा में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कालाहांडी जिले के भवानीपटना में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा. अंगुल में पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, जबकि बौध और किरेई में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नबरंगपुर, बलांगीर, सुंदरगढ़ और क्योंझर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. राज्य की राजधानी भुवनेश्वर का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री और पड़ोसी कटक में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: Cold Wave Alert: ठंठ से ठिठुरा आधा हिंदुस्तान, मौसम विभाग ने कई राज्यों को किया अलर्ट
Delhi Air Pollution: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, AQI 497 तक पहुंचा; आंखों में जलन और दम घुटने की शिकायत
The post Odisha Cold Wave: ओडिशा में अगले 7 दिन शीतलहर का कहर, आईएमडी अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.