OnePlus ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15T चीन में लॉन्च कर दिया है. यह नया स्मार्टफोन कंपनी की फ्लैगशिप लाइनअप में शामिल हुआ है और इसे OnePlus 13T का सक्सेसर माना जा रहा है, जिसे ग्लोबली (हिंदुस्तान समेत) OnePlus 13s के नाम से लॉन्च किया गया था. यह स्मार्टफोन हिंदुस्तान में भी लॉन्च हो सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसे लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. इस नए मॉडल में कंपनी ने कई दमदार फीचर्स दिए हैं. यह 7,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है. साथ ही मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए इस मॉडल में Snapdragon 8 सीरीज का पावरफुल चिपसेट दिया गया है.
कितनी है नए मॉडल की कीमत?
कंपनी ने चीन में OnePlus 15T को 5 वेरिएंट्स में पेश किया है, जिनकी कीमत-
- 12GB + 256GB: CNY 4,299 (लगभग ₹58,000)
- 12GB + 512GB: CNY 4,899 (लगभग ₹67,000)
- 16GB + 256GB: CNY 4,599 (लगभग ₹63,000)
- 16GB + 512GB: CNY 5,199 (लगभग ₹71,000)
- 16GB + 1TB: CNY 5,699 (लगभग ₹78,000)
यह स्मार्टफोन Healing White Chocolate, Pure Cocoa और Relaxing Matcha कलर ऑप्शन्स में लॉन्च हुआ है.
OnePlus 15T के स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: इस नए मॉडल में 6.32 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz तक के रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स ब्राइटनेस और 460ppi पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करता है. स्क्रीन को TÜV Rheinland Eye Protection 5.0 और Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिला है. साथ ही, फोन में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहता है.
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, मॉडल के बैक पैनल में ड्यूल रियर सेटअप दिया गया है, जिसमें Sony Ultra Vision सेंसर के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल और 7x लॉसलेस डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है.
प्रोसेसर: OnePlus 15T में Qualcomm का लेटेस्ट और पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है. इसमें 16GB तक LPDDR5x Ultra Pro RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है. फोन में “Lingxi” टच रिस्पॉन्स चिप और G2 Wi-Fi चिप भी दी गई है. फोन में “E-Sports Triple-Core” सिस्टम और खास गेमिंग कर्नेल भी दिया गया है, जिससे हाई-एंड गेमिंग स्मूद रहती है. यह डिवाइस Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है.
बैटरी: बैटरी के मामले में यह फोन काफी दमदार है. इसमें 7,500mAh Glacier बैटरी दी गई है, जो 100W SuperVOOC वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह करीब 22.8 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है.
यह भी पढ़ें: 9000mAh बैटरी के साथ आएगा OnePlus का नया फोन, कंपनी ने लॉन्च डेट किया कन्फर्म
The post OnePlus 15T चीन में लॉन्च, 7500mAh बैटरी वाले मॉडल की जानिए कीमत और फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

