Hot News

OnePlus Nord 6 आज भारत में लॉन्च होगा, जानें कब और कहां देखें लाइव इवेंट

OnePlus अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Nord 6 को लेकर पूरी तरह तैयार है. कंपनी आज (मंगलवार) यानी 7 अप्रैल को इसे हिंदुस्तान समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रही है. ये कंपनी की Nord सीरीज का नया जनरेशन स्मार्टफोन होगा, जो OnePlus Nord 5 की जगह लेगा. लॉन्च से पहले ही OnePlus ने इस फोन के कई अहम फीचर्स सामने ला चुकी है. कीमत और बाकी के स्पेसिफिकेशन्स ऑफिशियल लॉन्चिंग के दौरान बताए जाएंगे.

कब और कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीम?

OnePlus Nord 6 का लॉन्च इवेंट शाम 7 बजे (IST) शुरू होगा. आप इस लॉन्च को आराम से घर बैठे लाइव देख सकते हैं. कंपनी इसे अपने OnePlus India के YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम करेगी.

OnePlus Nord 6 के कन्फर्म फीचर्स

डिस्प्ले और डिजाइन 

इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट वाला शानदार AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. इसकी 3,600 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ धूप में भी साफ नजर आएगा. ऊपर से Crystal Guard Glass प्रोटेक्शन इसे और ज्यादा मजबूत बनाता है.

इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी हाई-लेवल रेटिंग्स मिलेंगी. यानी ये धूल और पानी से अच्छी तरह सेफ रहेगा. इतना ही नहीं, ये फोन करीब 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है और ठंडे-गर्म पानी के तेज जेट्स को भी आसानी से झेल सकता है.

प्रोसेसर 

इस फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा. खास बात ये है कि इसमें OnePlus 15 जैसा डेडिकेटेड G2 Wi-Fi चिप भी मिलेगा. इसका फायदा ये है कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी आपको बेहतर नेटवर्क सिग्नल मिलेगा. अगर आप Jio SIM इस्तेमाल करते हैं, तो डेटा स्पीड भी पहले के मुकाबले करीब 3 गुना तक तेज हो सकती है.

कैमरा 

इस फोन में 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है. इसके साथ एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी है, जिससे आप बड़े ग्रुप फोटो या शानदार लैंडस्केप आसानी से कैप्चर कर सकते हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की बात करें, तो फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है.

बैटरी

इस स्मार्टफोन में 9000mAh की बैटरी मिलने वाली है. कंपनी का कहना है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद ये फोन आराम से 2.5 दिन से भी ज्यादा चल सकता है.

यह भई पढ़ें: Infinix Note 60 Pro में मिलेगा Active Matrix Display, जानिए क्या है ये टेक्नोलॉजी

The post OnePlus Nord 6 आज हिंदुस्तान में लॉन्च होगा, जानें कब और कहां देखें लाइव इवेंट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top