Hot News

Operation Sindoor: अल्लाह हमें बचाओ, डर के मारे संसद में रोने लगा पाकिस्तानी सांसद, देखें वीडियो

Operation Sindoor: पाकिस्तान की संसद में सांसद ताहिर इकबाल भावुक होकर रोने लगे. उन्होंने गहरे भावनात्मक स्वर में कहा, “या खुदा आज बचा लो. अल्लाह हमारे मुल्क की हिफाजत करे और हमें एकजुट रखे.” इस घटनाक्रम से यह साफ है कि हिंदुस्तान के सख्त रवैये ने पाकिस्तान के सियासी गलियारों तक को हिला दिया है.

यह स्थिति पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद और भी गंभीर हो गई है. इस हमले के जवाब में हिंदुस्तान ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान को उसकी आतंकी हरकतों का करारा जवाब दिया. हिंदुस्तानीय सेना ने बेहद रणनीतिक ढंग से पाकिस्तान के अंदर घुसकर उसकी वायु रक्षा प्रणालियों और रडार ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें लाहौर का एक बड़ा एयर डिफेंस सिस्टम भी शामिल है.

पाकिस्तान ने भी अपनी तरफ से हमले की कोशिश की. बीती रात करीब 1 बजे पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए हिंदुस्तान के 15 शहरों को निशाना बनाने का प्रयास किया. इनमें अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बठिंडा, चंडीगढ़, पठानकोट, श्रीनगर, अवंतीपोरा, आदमपुर, फलौदी और भुज जैसे शहर शामिल हैं. हालांकि, हिंदुस्तानीय रक्षा प्रणालियों ने पाकिस्तान की इन सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया और किसी भी हमले को सफल नहीं होने दिया.

हिंदुस्तान के इस जवाबी हमले के बाद पाकिस्तान की सियासत में हलचल मच गई है. पहले परमाणु हमले की धमकियां देने वाले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अब नरम तेवर अपनाते दिख रहे हैं. एक अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान युद्ध से बचना चाहता है और अगर हिंदुस्तान कदम पीछे हटाता है, तो वे भी तनाव कम करने के लिए तैयार हैं.

यह पूरा घटनाक्रम दर्शाता है कि हिंदुस्तान ने आतंक के खिलाफ कड़ा रुख अपनाकर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है और उसके सैन्य ढांचे को भी नुकसान पहुंचाया है. वहीं पाकिस्तान अब कूटनीतिक भाषा में समाधान की बात कर रहा है, जिससे उसकी हताशा और दबाव साफ झलकता है.

इसे भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद’ औवैसी के नारे का वीडियो वायरल 

The post Operation Sindoor: अल्लाह हमें बचाओ, डर के मारे संसद में रोने लगा पाकिस्तानी सांसद, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top