Hot News

Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बिलबिलाया पाकिस्तान, भारत पर पलटवार की धमकी दी

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला हिंदुस्तान ने एयरस्ट्राइक करके ले लिया है. एयर फोर्स ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (POK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया. हिंदुस्तान की कार्रवाई से पाकिस्तान ने गीदड़भभकी दी है. डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, “अब से कुछ समय पहले, हिंदुस्तान ने बहवलपुर के अहमद ईस्ट इलाके में सुभानउल्लाह मस्जिद, कोटली और मुजफ्फराबाद में तीन जगहों पर हवाई हमले किए. हमारे सभी वायुसेना के जेट विमान हवा में हैं. यह कायरतापूर्ण और शर्मनाक हमला हिंदुस्तान के हवाई क्षेत्र के भीतर से किया गया था. उन्हें कभी भी पाकिस्तान के क्षेत्र में आने और घुसपैठ करने की अनुमति नहीं दी गई थी. मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं, पाकिस्तान इसका जवाब देगा.”

विस्फोटों के बाद शहर की बिजली गुल

रॉयटर्स के अनुसार कई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आधी रात बाद मुजफ्फराबाद शहर के आसपास पहाड़ों के करीब पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में कई जोरदार विस्फोट सुने गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोटों के बाद शहर की बिजली गुल हो गयी.

पाकिस्तान सीमा पर सभी वायु रक्षा इकाइयों को सक्रिय किया गया

रक्षा अधिकारी ने कहा, “किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हिंदुस्तान-पाकिस्तान सीमा पर सभी वायु रक्षा इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है.” इससे पहले हिंदुस्तानीय सेना ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भीमबेर गली में तोपखाने से गोलीबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है. हिंदुस्तानीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है.”

The post Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बिलबिलाया पाकिस्तान, हिंदुस्तान पर पलटवार की धमकी दी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top