Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की सफलाता के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को एक हाईलेवल मीटिंग की. जिसमें पाकिस्तान बॉर्डर से सटे सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, डीजीपी और मुख्य सचिव शामिल थे. मीटिंग में ऑपरेशन के बाद की स्थिति को लेकर चर्चा की गई. हिंदुस्तान की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से कभी भी पलटवार की आशंका है, वैसी स्थिति में बॉर्डर के राज्यों को अधिक खतरा है.
#WATCH | Delhi | Union Home Minister Amit Shah holds a meeting with Chief Ministers, DGPs and Chief Secretaries of border states
CMs of J&K, Punjab, Rajasthan, Gujarat, Uttarakhand, Uttar Pradesh, Bihar, Sikkim, West Bengal and the LG of Ladakh and the LG of Jammu and Kashmir… pic.twitter.com/dfELEVh238
— ANI (@ANI) May 7, 2025
गृह मंत्री शाह के साथ बैठक में ये रहे शामिल
केंद्रीय मंत्री अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के सीएम और लद्दाख के एलजी और जम्मू-कश्मीर के एलजी ने हिस्सा लिया.
पहलगाम आतंकवादी हमले के 15वें दिन हिंदुस्तान ने लिया बदला
पहलगाम आतंकवादी हमले के ठीक 15वें दिन हिंदुस्तान ने एयर स्ट्राइक कर 26 लोगों की मौत का बदला लिया. हिंदुस्तान की तीनो सेना ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. जिसमें पाकिस्तान और POK में स्थापित आतंकवादियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया गया. जिसमें बिलाल कैंप, कोटली गुलपुर, बरनाला कैंप, सरजल कैंप, महमूना जोया कैंप, मुरीदके, भींबर और बहावलपुर शामिल हैं. पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था. पर्यटकों से धर्म और नाम पूछकर आतंकवादियों ने गोलियां बरसाई. हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी.
The post Operation Sindoor: गृह मंत्री शाह ने पाक बॉर्डर से सटे राज्यों के CM-DGP संग की हाई-लेवल मीटिंग appeared first on Naya Vichar.