Hot News

Operation Sindoor: जिंदा है या मारा गया भारत का दुश्मन मसूद अजहर? जैश के ठिकानों पर सेना का करारा हमला

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर बड़ी कार्रवाई की है. हिंदुस्तानीय वायुसेना ने पंजाब प्रांत के बहावलपुर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग सेंटर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है. यह वही ठिकाना है जिसे आतंकी मसूद अजहर ने खुद खड़ा किया था. वही अजहर जो 2001 में हिंदुस्तानीय संसद पर हुए हमले का मास्टरमाइंड है.

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में मसूद अजहर के मारे जाने की भी आशंका जताई जा रही है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. अजहर पिछले कुछ महीनों से एक बार फिर बहावलपुर में सक्रिय देखा गया था, और उसके बहावलपुर की एक मस्जिद में छिपे होने की सूचना थी.

हिंदुस्तान ने किया सटीक हमला, पाक सेना और ISI के संपर्क का अड्डा तबाह

बताया जा रहा है कि मसूद अजहर जिस मस्जिद में छिपता था. वहीं पाकिस्तानी सेना के अधिकारी और ISI के एजेंट उससे मुलाकात किया करते थे. यहीं पर हिंदुस्तान के खिलाफ आतंकी साजिशें रची जाती थीं. हिंदुस्तानीय वायुसेना ने इसी जगह को टारगेट कर बेहद सटीक और योजनाबद्ध हमला किया.

पाकिस्तान ने मानी स्ट्राइक की बात, शहबाज शरीफ ने रोया दुखड़ा

हिंदुस्तान की इस कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान ने भी पहली बार खुलकर स्वीकार किया है कि हिंदुस्तानीय सेना ने उसके अंदर घुसकर हमला किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर हिंदुस्तानीय हमले को “युद्ध जैसा कदम” बताया. शहबाज शरीफ ने लिखा, ‘चालाक दुश्मन ने पाकिस्तान में पांच स्थानों पर कायरतापूर्ण हमले किए हैं. हिंदुस्तान द्वारा किए गए इस युद्ध के कृत्य का पाकिस्तान को जोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार है और जोरदार जवाब दिया जा रहा है. पूरा देश पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है और पूरे पाकिस्तानी राष्ट्र का मनोबल और भावना ऊंची है. पाकिस्तानी राष्ट्र और पाकिस्तानी सशस्त्र बल जानते हैं कि दुश्मन से कैसे निपटना है. हम दुश्मन को उनके नापाक इरादों में कभी सफल नहीं होने देंगे.’

The post Operation Sindoor: जिंदा है या मारा गया हिंदुस्तान का दुश्मन मसूद अजहर? जैश के ठिकानों पर सेना का करारा हमला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top