Hot News

Operation Sindoor on POK: जिस कैंप में रची गई पुलवामा की साजिश…उसे भी किया नेस्तनाबूद, पूरे पाक में डर का माहौल!

Operation Sindoor on POK: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 16 दिन बाद हिंदुस्तान ने बुधवार की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की. हिंदुस्तानीय वायुसेना ने सीमा पार जाकर 9 से ज्यादा आतंकी अड्डों को निशाना बनाया और तबाह कर दिया. इन ठिकानों में जैश-ए-मोहम्मद का वह मुख्यालय भी शामिल था, जहां 2019 के पुलवामा हमले की साजिश तैयार की गई थी. इस कैंप को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी इस्तेमाल करते थे और इसे मसूद अजहर के करीबी संचालित करते थे.

ये था नाम और इतनी थी जगह (Operation Sindoor on POK)

खुफिया सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के बहावलपुर में मौजूद मरकज सुभान अल्लाह जैश-ए-मोहम्मद का मुख्य अड्डा था. यहीं पर 2019 के पुलवामा हमले की साजिश रची गई थी. यह कैंप तकरीबन 12 से 15 एकड़ में फैला था और यहां आतंकियों को हथियारों की ट्रेनिंग दी जाती थी. मसूद अजहर और उसके परिवार के लोग भी यहीं आसपास रहते थे. ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में खौफ का माहौल बना दिया है. वहीं हिंदुस्तान ने यह संदेश साफ कर दिया है कि वह अब आतंकवाद को सीमा पार बर्दाश्त नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: घर में घुसकर मारता है नया हिंदुस्तान…पाकिस्तान पर कार्रवाई के बाद दुनिया देख रही ताकत

2001 में आतंकी संगठन घोषित हुआ था जैश-ए-मोहम्मद (Operation Sindoori)

जैश-ए-मोहम्मद को हिंदुस्तान ने अक्टूबर 2001 में आतंकवादी संगठन घोषित किया था. इसके बाद अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूएई ने भी इसे बैन कर दिया. दिसंबर 2001 में संसद हमले के बाद बढ़ते दबाव के चलते पाकिस्तान ने जनवरी 2002 में इस पर रोक लगाई. मसूद अजहर को 2019 में संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी घोषित किया.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: हिंदुस्तान की कार्रवाई जिम्मेदाराना…अमेरिका में दूतावास ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: नहीं थकता PM मोदी का ये ‘दाहिना हाथ’…80 की उम्र में पाकिस्तान में तबाही मचा रहे NSA

The post Operation Sindoor on POK: जिस कैंप में रची गई पुलवामा की साजिश…उसे भी किया नेस्तनाबूद, पूरे पाक में डर का माहौल! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top