चाइनीज टेक कंपनी Oppo हिंदुस्तान में अपनी K सीरीज को और आगे बढ़ाने की तैयारी में है. कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि वह जल्द ही एक नया K सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जो पिछले साल पेश की गई Oppo K13 लाइनअप का सक्सेसर होगा. Oppo K13 5G को कंपनी ने अप्रैल 2025 में हिंदुस्तान में लॉन्च किया था, जबकि Oppo K13x 5G को जून 2025 में लॉन्च किया गया था.
कंपनी ने जारी किया टीजर
Oppo ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन का टीजर जारी कर दिया है. साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस नए फोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे हिंदुस्तान में इसकी लॉन्चिंग कन्फर्म हो गई है. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नया फोन Oppo K15 सीरीज के नाम से हिंदुस्तान में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें Oppo K15 और Oppo K15x मॉडल्स शामिल होने की उम्मीद है.
कैसा होगा डिजाइन?
माइक्रोसाइट पर दिखाए गए डिजाइन टीजर से पता चल रहा है, कि फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल में होगा. इसके साथ एक LED फ्लैश भी नजर आ रहा है. फोन में रियर पैनल और साइड्स फ्लैट डिजाइन के साथ पेश किए जाएंगे. फिलहाल कंपनी ने फोन के नाम और फीचर्स को लेकर ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन आने वाले दिनों में इसके स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठ सकता है.
यह भी पढ़ें: कल आ रहा 10001mAh बैटरी वाला तगड़ा स्मार्टफोन, घंटों गेमिंग के बाद भी नहीं पड़ेगी चार्जर की जरूरत
The post Oppo ला रहा नया K सीरीज स्मार्टफोन, K13 लाइनअप का होगा सक्सेसर appeared first on Naya Vichar.

