Hot News

OPPO Reno 15 Pro Mini भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, कॉम्पैक्ट फोन में धमाकेदार फीचर्स

OPPO Reno 15: हिंदुस्तान में ओप्पो अपनी Reno 15 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है और इस बार कंपनी ने एक नया ‘Mini’ मॉडल भी शामिल किया है. Reno 15 Pro Mini को लेकर जो ताजा लीक सामने आया है, उसने टेक जगत में हलचल मचा दी है. कॉम्पैक्ट साइज में प्रीमियम फीचर्स और दमदार कैमरा सेटअप के साथ यह फोन लगभग ₹60,000 की कीमत पर आ सकता है.

कीमत का खुलासा

टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Reno 15 Pro Mini का बॉक्स प्राइस ₹64,999 बताया गया है. हालांकि हिंदुस्तान में असली लॉन्च प्राइस इससे कम यानी करीब ₹59,999 हो सकता है. बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट्स के बाद इसकी कीमत और भी आकर्षक हो सकती है.

कॉम्पैक्ट और दमदार डिजाइन

फोन में 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. वजन 187 ग्राम और मोटाई 7.99mm है, जो इसे हल्का और स्लिम बनाता है. IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा. USB-C पोर्ट पर प्लैटिनम कोटिंग भी दी गई है.

पावरफुल परफॉर्मेंस

Reno 15 Pro Mini में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट होगा. इसमें 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज विकल्प मिलेगा. बैटरी 6,200mAh की है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी.

कैमरा सेटअप

कैमरा विभाग में यह फोन बेहद आक्रामक है. इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP टेलीफोटो और 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह सेटअप इसे फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए खास बनाता है.

मार्केट में टक्कर

₹60,000 के आसपास की कीमत में Reno 15 Pro Mini का मुकाबला OnePlus 13s, Vivo X200 FE, Samsung Galaxy S25 FE और iPhone 16e से होगा. कॉम्पैक्ट साइज और बैटरी बैकअप इसे भीड़ से अलग बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: Poco M8 5G के लॉन्च डेट से उठा पर्दा, स्लिम डिजाइन के साथ नये साल की शुरुआत में देगा दस्तक

यह भी पढ़ें: Oppo K13 5G Vs Samsung Galaxy A35 5G: कौन है असली दमदार?

The post OPPO Reno 15 Pro Mini हिंदुस्तान में लॉन्च से पहले कीमत लीक, कॉम्पैक्ट फोन में धमाकेदार फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top