Hot News

OTT पर चुपके से आ धमकी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘Ikkis’, स्ट्रीमिंग डिटेल्स जानें

Ikkis OTT Release: फिल्म ‘इक्कीस’ अब OTT पर आ गई है. यह श्रीराम राघवन की डायरेक्ट की हुई बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा है, जो हिंदुस्तान के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बहादुरी को पर्दे पर जीवंत करती है. खास बात यह है कि यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी है, जिसमें वे अरुण के पिता की भूमिका निभा रहे हैं. जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब इसे ओटीटी पर भी देखा जा सकता है, लेकिन एक छोटा ट्विस्ट भी है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

OTT पर कहां और कैसे देखें इक्कीस?

इक्कीस (2026) अब Prime Video पर उपलब्ध है. आप इसे तुरंत रेंट पर देख सकते हैं, जिसकी कीमत 349 रुपए है. वहीं, 26 फरवरी से यह Prime Video के सभी सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री में उपलब्ध हो जाएगा. इसके अलावा, OTTplay Premium के सब्सक्राइबर्स इसे टॉप-अप ऑप्शन के साथ भी आसानी से देख सकते हैं.

इक्कीस का बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस

इक्कीस का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन औसत रहा और इसे कमाई के लिहाज से फ्लॉप फिल्म माना गया. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने हिंदुस्तान में कुल 31.85 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 41.65 करोड़ रुपये रही.

कहानी और किरदार

फिल्म की कहानी अरुण खेत्रपाल के बहादुरी भरे जीवन पर केंद्रित है. अगस्त्य नंदा अरुण के रोल में हैं, धर्मेंद्र उनके पिता की भूमिका निभाते हैं और जयदीप अहलावत दुश्मन के किरदार में हैं.

कहानी बसंतर की लड़ाई पर आधारित है, जहां अरुण ने पाकिस्तानी टैंकों के खिलाफ अकेले लड़ाई लड़ी और शहीद हो गए. इसके अलावा, फिल्म में 80 साल के ब्रिगेडियर एम.एल. खेत्रपाल (धर्मेंद्र) का पाकिस्तान जाना और वहां ब्रिगेडियर ख्वाजा मोहम्मद नसीर (जयदीप अहलावत) से मिलना दिखाया गया है.नसीर के मन में वह गहरा राज है, जो अरुण की शहादत से जुड़ा है.

इसके एक्शन सीन्स, इमोशनल मोमेंट्स और सस्पेंस इसे OTT पर देखने लायक बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते OTT पर साउथ फिल्मों का पूरा पैकेज, देखें और मजा लें

The post OTT पर चुपके से आ धमकी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘Ikkis’, स्ट्रीमिंग डिटेल्स जानें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top