Hot News

Palak Aloo Pakora: स्नैक्स टाइम के लिए एकदम परफेक्ट है ये पालक आलू के क्रिस्पी पकौड़े, चाय के साथ जरूर करें ट्राई

Palak Aloo Pakora: आलू के पकौड़े आपने जरूर खाया होगा, इसलिए आज हम आपको पालक आलू के पकौड़े बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. ठंड के दिनों में आप इसे शाम में हल्के स्नैक्स के तौर पर बनाकर घरवालों को खुश भी कर सकते हैं. तो आइए बताते हैं आपको घर पर शाम में चाय के साथ खाने के लिए पालक आलू के पकौड़े बनाने की विधि. 

पालक आलू के पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पालक – 1 कप
  • आलू – 2 
  • बेसन – 1 कप
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हींग – एक चुटकी
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार
  • बेकिंग सोडा – आधा चम्मच 
  • पानी – जरूरत के अनुसार (घोल बनाने के लिए)
  • तेल – तलने के लिए

पालक आलू के पकौड़े बनाने की विधि क्या है?

  • पकौड़े बनाने के लिए आप आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें. अब पालक को आप धोकर बारीक काट लें. 
  • अब एक बड़े बर्तन में बेसन डालें, इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हींग और नमक मिलाएं. फिर आप बारीक कटा आलू, पालक, हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पकौड़े का गाढ़ा घोल तैयार कर लें. 
  • अगर आपको पकौड़े ज्यादा फूले-फूले चाहिए तो आप इसमें बेकिंग सोडा डाल सकते हैं. 
  • एक कड़ाही में तेल गर्म होने दें, फिर चम्मच या हाथ की मदद से पकौड़े को गर्म तेल में डालकर सुनहरे और कुरकरे होने तक तलें. 
  • तैयार हुए पकौड़े तल जाने के बाद आप इसे निकालकर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करके खाए.

यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे

यह भी पढ़ें: Mushroom Pyaz ke Pakode: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें मशरूम प्याज के पकौड़े, जानें बनाने का तरीका 

यह भी पढ़ें: Methi Poha Vada: शाम के नाश्ते में बनाएं मेथी पोहा वड़ा, घर आए मेहमानों को भी कर सकते हैं सर्व 

The post Palak Aloo Pakora: स्नैक्स टाइम के लिए एकदम परफेक्ट है ये पालक आलू के क्रिस्पी पकौड़े, चाय के साथ जरूर करें ट्राई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top