Hot News

Palak Corn Rice: लंच में बनाएं टेस्टी और रंग-बिरंगी पालक कॉर्न राइस

Palak Corn Rice: लंच के टाइम अगर आपका मन रोज के सिंपल चावल से ऊब गया है तो आज हम आपके लिए टेस्टी और मजेदार पालक कॉर्न राइस की रेसिपी लेकर आए है. इसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते है. ये रेसिपी बनने के बाद खाने में इतनी लाजवाब लगती है कि बड़े से लेकर शिशु भी इसे बहुत चाव से खाना चाहेंगे. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर कुछ सामग्री और थोड़ी सी मेहनत करके पालक कॉर्न राइस बनाने की विधि. 

पालक कॉर्न राइस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पका हुआ चावल – 2 कप
  • पालक – 1 कप 
  • तेल – जरूरत अनुसार 
  • स्वीट कॉर्न – 1 कप (उबले हुए)
  • प्याज – 1 (बारीक कटा)
  • हरी मिर्च – 1–2 (कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
  • जीरा – 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी – आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 

यह भी पढ़ें: Sem Ki Sabji Recipe: सर्दियों की थाली को बनाएं खास, ट्राई करें देसी स्टाइल सेम की सब्जी 

पालक कॉर्न राइस बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले पालक लें और इसे साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद पालक को बारीक काट लें और एक बर्तन में हल्का उबाल लें. उबालने के बाद पालक को ठंडा होने दें और फिर मिक्सर की मदद से पेस्ट तैयार कर लें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें, इसमें जीरा डालें. जीरा चटकने पर प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें. 
  • इसके बाद आप इसमें पालक का पेस्ट डालें और 2–3 मिनट पकाएं. फिर हल्दी, नमक और गरम मसाला डालें. 
  • अब उबले हुए कॉर्न डालकर अच्छे से मिलाएं. लास्ट में पके हुए चावल डालकर हल्के चम्मच की मदद से चलाएं और 2 मिनट धीमी आंच पर ढककर पकाएं. ऊपर से नींबू का रस डालकर गरमा-गरम परोसें.
  • अब तैयार है घर पर बना टेस्टी पालक कॉर्न राइस. इसे आप दही या रायता के साथ सर्व करके खाए. 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

The post Palak Corn Rice: लंच में बनाएं टेस्टी और रंग-बिरंगी पालक कॉर्न राइस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top