Hot News

Palak Matar Cutlet Recipe: पालक और मटर से प्यार करने लगेंगे बच्चे जब घर पर बनेगा ये टेस्टी कटलेट, शाम की भूख का हेल्दी इलाज

Palak Matar Cutlet Recipe: अगर आप हर दिन एक ही तरह की सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं तो आपको एक बार पालक मटर कटलेट की इस रेसिपी को जरूर ट्राय करना चाहिए. इस डिश की खासियत है कि यह सिर्फ खाने में टेस्टी नहीं होती है बल्कि काफी ज्यादा न्यूट्रिशियस भी होती है. अगर आपके शिशु हरी साग-सब्जियों से दूर भागते हैं तो भी आप उन्हें पालक और मटर से बनी इस कटलेट को खिला सकते हैं. बता दें पालक में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जबकि प्रोटीन के मामले में मटर काफी रिच होता है. आप इस डिश को सिर्फ शाम की चाय के साथ ही नहीं बल्कि बच्चों की टिफिन और एक पार्टी स्टार्टर के रूप में बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं. इसे तैयार करने में ज्यादा ऑइल की जरूरत नहीं पड़ती जिस वजह यह एक एयर फ्रायर में भी आसानी से तैयार हो जाती है. तो चलिए जानते हैं पालक और मटर से बनने वाली इस रेसिपी के बारे में विस्तार से.

पालक मटर कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप बारीक कटा पालक
  • 1 कप उबली हुई मटर
  • 2 उबले हुए आलू
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 से 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 से 3 चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स या बेसन
  • तलने के लिए तेल

यह भी पढ़ें: Til Mathri Recipe: मिनटों में घर पर बनाएं दादी-नानी के हाथों जैसी क्रिस्पी तिल मठरी, बचपन की याद दिलाएगी ये ट्रेडिशनल रेसिपी

पालक मटर कटलेट बनाने की रेसिपी

  • पालक मटर कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छे से धोकर बारीक काट लें. इसके बाद मटर को उबालकर हल्का मैश कर लें और एक बड़े बाउल में उबले आलू, मटर और पालक डालें. अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट और सभी जरूरी मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • इसके बाद तैयार मिश्रण में ब्रेड क्रम्ब्स या बेसन डालें ताकि कटलेट अच्छी तरह बंध जाएं. अब तैयार मिश्रण से मीडियम साइज के कटलेट बनाएं और फिर एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें और कटलेट को धीमी आंच पर गोल्डन होने तक तल लें. आप अगर चाहें तो इन्हें शैलो फ्राई या एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं.

पालक मटर कटलेट को परोसने का तरीका

पालक मटर कटलेट को आप हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही डिप के साथ गर्मागर्म एन्जॉय कर सकते हैं. आप इन्हें बर्गर बन या ब्रेड के बीच रखकर हेल्दी वेज बर्गर के रूप में भी सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Corn Dahi Kebab: कम तेल में बनने वाला सॉफ्ट एंड क्रिस्पी स्नैक, शाम की भूख मिटाने के लिए आज ही ट्राय करें कॉर्न दही कबाब

The post Palak Matar Cutlet Recipe: पालक और मटर से प्यार करने लगेंगे शिशु जब घर पर बनेगा ये टेस्टी कटलेट, शाम की भूख का हेल्दी इलाज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top