Hot News

Palamu News: मां ने मारी थप्पड़ तो नाबालिग ने लगा ली फांसी, जानें क्या है मामला

पलामू, चंद्रशेखर सिंह: पलामू जिले के उंटारी थाना क्षेत्र के डेवडर बिंदुआ गांव में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना शुक्रवार देर शाम की है. 17 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी से विवाह करना चाहती थी, लेकिन परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी.

परिवार में शोक का माहौल, मां से विवाद बना मौत का कारण

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी. इस दौरान उनकी मां ने उसे देख लिया और गुस्से में आकर जोरदार थप्पड़ मार दी. इस बात से नाराज होकर किशोरी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली. जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि उसने अपनी जान दे दी है.

Also Read: Water Crisis In Jharkhand: झारखंड में जल संकट से निबटने का हेमंत सोरेन प्रशासन का क्या है एक्शन प्लान?

पुलिस कर रही है मामले की पूरी जांच

घटना की सूचना मिलते ही उंटारी थाना प्रभारी प्रदीप दुबे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि यह प्रेम-प्रसंग का मामला का लगा रहा है. लेकिन हम दूसरे पहलु से भी जांच कर रहे हैं.

पलामू की समाचारें यहां पढ़ें

The post Palamu News: मां ने मारी थप्पड़ तो नाबालिग ने लगा ली फांसी, जानें क्या है मामला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top