Hot News

Paneer Pancake Recipe: टिफिन और सुबह के नाश्ते में तैयार करना है कुछ खास, तो बनाएं पनीर पैनकेक

Paneer Pancake Recipe: अक्सर सुबह में उठने के बाद समझ नहीं आता कि नाश्ता क्या बनाया जाए और बच्चों को लंचबॉक्स में क्या दिया जाए जिसे शिशु भी चाव से खा पाएं. अगर आपको भी सुबह में इसी बात की टेंशन रहती है कि ऐसा क्या बनाया जाए जो टेस्टी भी हो, आसानी से बन जाए और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान भी ले आए तो आप पनीर पैनकेक की रेसिपी को बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं पनीर पैनकेक बनाने की आसान रेसिपी. 

पनीर पैनकेक के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पनीर- एक कप
  • चावल का आटा- 3 बड़े चम्मच
  • शिमला मिर्च- एक बारीक कटा हुआ
  • प्याज- एक बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- एक बारीक कटा हुआ
  • धनिया पाउडर- आधा चम्मच 
  • बेसन- एक कप
  • पत्ता गोभी- एक कप बारीक कटा हुआ
  • गाजर- एक कद्दूकस किया हुआ
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
  • स्वीट कॉर्न- आधा कप
  • पानी- जरूरत अनुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें- Dosa Recipe Ideas: डोसा के हैं शौकीन, तो जरूर ट्राई करें ये 7 तरह के क्रिस्पी डोसा, खाने के बाद भूल नहीं पाएंगे इनका स्वाद

पनीर पैनकेक को कैसे तैयार करें?

  • पनीर पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले आप प्याज, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, दरदरा किया हुआ स्वीट कॉर्न, गाजर को एक बड़े बर्तन में डाल दें.
  • अब इसमें आप बेसन, चावल का आटा, काली मिर्च का पाउडर, धनिया पाउडर और धनिया पत्ती को डाल दें. इसमें अब आप कद्दूकस किया हुआ पनीर और नमक को डालकर मिक्स करें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को मिला लें. बैटर को गाढ़ा रखें.
  • अब एक तवा को गर्म करें और एक चम्मच तेल डालें. अब एक बड़े चम्मच की मदद से बैटर को तवे पर डालें और चम्मच की मदद से गोल आकार में फैला दें. इसे आप धीमी आंच पर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक पका लें. 

पनीर पैनकेक को किसके साथ सर्व किया जा सकता है?

पनीर पैनकेक को आप टोमेटो सॉस या चटनी के साथ सर्व करें.

पनीर पैनकेक को कितने टाइम में तैयार कर सकते हैं?

पनीर पैनकेक को आप 15-20 मिनट में बना सकते हैं.

पैनकेक का बैटर ज्यादा पतला हो जाए तो क्या करें?

अगर बैटर ज्यादा पतला हो जाए तो आप इसमें बेसन को मिक्स कर दें.

यह भी पढ़ें- Moong Dal Dahi Vada: इस स्पेशल रेसिपी से बनाएं सुपर सॉफ्ट और स्पंजी मूंग दाल दही वड़ा, खट्टा मीठा स्वाद जो जीत लेगा हर किसी का दिल

यह भी पढ़ें- Bread Recipe Ideas: सिंपल ब्रेड से तैयार करें ये लाजवाब डिशेज, ट्राई करें टेस्टी रेसिपी आइडियाज

The post Paneer Pancake Recipe: टिफिन और सुबह के नाश्ते में तैयार करना है कुछ खास, तो बनाएं पनीर पैनकेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top