Hot News

Paneer Samosa Recipe: हर बाइट में स्वाद और कुरकुरापन का जादू, इस तरह घर पर बनाएं पनीर समोसा

Paneer Samosa Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा स्नैक बनाना चाहते हैं तो पनीर समोसा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. पनीर से बना समोसा खाने में जितना टेस्टी होता है उतना ही क्रिस्पी भी होता है. यह डिश बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है. खास बात ये है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है और यह बहुत अधिक समय भी नहीं लेता. जब आप इस डिश को अपने बच्चों के सामने एक बार परोसते हैं तो वे रोज इसे खाने की जिद करने लगते हैं. तो आइए जानते हैं पनीर समोसा बनाने की आसान रेसिपी.

पनीर समोसा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • मैदा – 1 कप
  • अजवाइन – आधा टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 2 टेबलस्पून मोयन के लिए
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • पनीर – 200 ग्राम कद्दूकस किया हुआ
  • उबले हुए आलू – 2 मैश किए हुए
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून कटा हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
  • गरम मसाला – आधा टीस्पून
  • चाट मसाला – 1 टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 1 टेबलस्पून स्टफिंग भूनने के लिए
  • तेल – समोसे तलने के लिए

ये भी पढ़ें: Suji Sandwich Recipe: टिफिन में हर दिन मचेगा धमाल! ब्रेड नहीं सूजी से बनाएं बच्चों का फेवरेट सैंडविच

ये भी पढ़ें: Suji Appe Recipe: बच्चों के लिए शाम के नाश्ते को बनाएं हेल्दी और टेस्टी, इस तरह बिना ऑइल मिनटों में तैयार करें सूजी अप्पे

पनीर समोसा बनाने की विधि

  • एक बर्तन में मैदा लें और उसमें नमक, अजवाइन और मोयन के लिए तेल डालें. अब इसे हाथ से अच्छे से मिलाएं. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए कड़ा आटा गूंथ लें. अब इसे गीले कपड़े से ढककर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें.
  • एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें. अब आपको इसमें मैश किया हुआ आलू और पनीर डालना है और साथ ही लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक डालकर मिला लेना है. कुछ देर भूनने के बाद हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें. स्टफिंग को ठंडा होने दें.
  • अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेलन से बेलकर ओवल शेप में बेल लें. अब इसे बीच से काटकर दो हिस्सों में बांट लें. एक हिस्सा लें और उसमें थोड़ा पानी लगाकर कोन बनाएं. अब उसमें तैयार स्टफिंग भरें और ऊपर से किनारों को चिपका दें.
  • इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल मीडियम गर्म हो जाए तो उसमें एक-एक करके समोसे डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें.
  • गरमागरम पनीर समोसे को हरी चटनी, इमली की चटनी या फिर टमैटो सॉस के साथ सर्व करें. ये समोसे बच्चों के टिफिन, मेहमानों के लिए स्नैक्स या शाम की चाय के साथ परफेक्ट रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Suji Idli Recipe: 15 मिनट में तैयार होगी हल्की-फुल्की और सॉफ्ट सूजी इडली, जानें बिना झंझट तैयार होने वाली रेसिपी

The post Paneer Samosa Recipe: हर बाइट में स्वाद और कुरकुरापन का जादू, इस तरह घर पर बनाएं पनीर समोसा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top