Hot News

Parenting Mistakes: अनजाने में भी न करें पैरेंटिंग से जुड़ी ये गलतियां, जानें सही परवरिश का क्या है सीक्रेट

Parenting Mistakes: कई बार हम माता-पिता बनकर सोचते हैं कि सिर्फ प्यार और जरूरतें पूरी करना ही परवरिश है, लेकिन असल में बच्चों की परवरिश एक साइंस है, जिसमें छोटी-छोटी बातें बड़ी भूमिका निभाती हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे 5 सीक्रेट्स जिन्हें जानकर आप समझ पाएंगे कि एक शिशु को कैसे सफल, समझदार और खुशहाल बनाया जा सकता है. चलिए जानते है विस्तार से.

क्या आपका बच्चा आपसे डरता है या आपसे जुड़ा हुआ है?

बहुत से माता-पिता अनुशासन के नाम पर बच्चों को डरा देते हैं. इससे बच्चा आज्ञाकारी तो बन सकता है, लेकिन वह कभी अपने मन की बात नहीं कह पाएगा. असली परवरिश तब होती है जब बच्चा आपसे बिना डरे हर बात शेयर कर सके.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग समाचारें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके शिशु अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित

बच्चों का भविष्य तय करते हैं आपकी बातें

क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि आप दिनभर में अपने शिशु से क्या-क्या कहते हैं? “तू कुछ नहीं कर सकता”, “तू हमेशा गलती करता है” जैसे वाक्य बच्चों की सोच को कुंठित कर देते हैं. वहीं, “तुम कर सकते हो”, “मुझ पर भरोसा है तुम्हारे ऊपर” जैसे शब्द उनमें आत्मविश्वास भर देते हैं. आपकी बातें उनके दिमाग में गहराई से बैठती हैं.

क्या आप बच्चों को ‘ना’ कहना सिखा रहे हैं?

बहुत से माता-पिता अपने बच्चों को हर चीज दिला देते हैं जैसे कि खिलौने, मोबाइल, चॉकलेट और बाकी सभी चीजें. लेकिन क्या आप जानते हैं, हर बार “हां” कहने से बच्चा “ना” सुनने की ताकत खो देता है? जब असल जिंदगी में उसे किसी से ना मिलेगी, वह टूट सकता है. इसलिए उन्हें बाउंडरीज की वैल्यू समझाना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: सोने से पहले बच्चों से कही गयी ये बातें उनके दिमाग को कर देती हैं डैमेज, कहीं आप भी तो अनजाने में नहीं कह रहे

क्या आपने कभी शिशु से माफी मांगी है?

अगर नहीं, तो शायद आपसे एक बड़ा मौका छूट गया है. बच्चों को यह सिखाना कि गलती कोई भी कर सकता है और माफी मांगना कमजोरी नहीं बल्कि ताकत है या काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. यह उन्हें विनम्र और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है. आप जब खुद उदाहरण बनते हैं तभी वे सीखते हैं.

शिशु के करियर का चुनाव

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा डॉक्टर, इंजीनियर या अफसर बने. लेकिन, क्या आपने कभी पूछा कि वह क्या बनना चाहता है? अपने सपनों को थोपने के बजाय उसके सपनों को पंख दें और यही असली परवरिश है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: दोगुनी रफ्तार से ग्रो करेंगे शिशु, खाना खिलाते समय इन बातों को ख्याल रखें पैरेंट्स

The post Parenting Mistakes: अनजाने में भी न करें पैरेंटिंग से जुड़ी ये गलतियां, जानें सही परवरिश का क्या है सीक्रेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top