Hot News

Parenting Tips: क्या आप भी प्यार के नाम पर बच्चे को बिगाड़ रहे हैं? पढ़िए ये चौंकाने वाली सच्चाई

Parenting Tips: हर माता-पिता अपने बच्चों से दिल से प्यार करते हैं, लेकिन कई बार यही प्यार उनकी सही परवरिश में बाधा बन जाता है. जब प्यार जरूरत से ज्यादा हो जाता है, तो वह शिशु के स्वभाव और सोच पर नकारात्मक असर डालने लगता है. अत्यधिक लाड़-प्यार की आड़ में बच्चा न केवल अनुशासन से भटकता है, बल्कि उसे अपनी जिम्मेदारियों का एहसास भी नहीं हो पाता. ऐसे में वह हर चीज को हल्के में लेने लगता है. आज हम आपको बताएंगे कि वे कौन-सी सामान्य लेकिन गंभीर गलतियां हैं, जो माता-पिता बच्चों को प्यार देने के चक्कर में अक्सर कर बैठते हैं.

Parenting Tips: हर गलती को माफ करना

अगर आप हर बार शिशु की गलती को नजरअंदाज कर देते हैं, तो वह समझता है कि उसे कुछ भी करने की आजादी है. इससे उसमें सही और गलत की समझ नहीं बन पाती. शिशु को प्यार के साथ अनुशासन सिखाना बहुत जरूरी होता है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों को बिगाड़ सकते हैं ये 5 आदतें, चौथे नंबर वाली सबसे खतरनाक है

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अगर आप भी अपने शिशु को सफल देखना चाहते हैं, तो ये बातें आज ही जान लें

Parenting Tips: हर जिद को पूरा करना

बच्चा अगर कुछ मांगता है और आप बिना सोचे समझे वो चीज दे देते हैं, तो उसकी आदत बिगड़ सकती है. उसे यह लगने लगता है कि जो चाहे मिलेगा. धीरे-धीरे वह धैर्य खोने लगता है.

Parenting Tips: हर काम में उसकी मदद करना

अगर आप हर छोटा काम भी उसके लिए कर देते हैं, तो बच्चा आत्मनिर्भर नहीं बनता. उसे अपनी समस्याएं खुद हल करना नहीं आता. प्यार के नाम पर उसकी सीखने की क्षमता को कमजोर न करें.

Parenting Tips: ‘ना’ कहना भूल जाना

बहुत से माता-पिता बच्चों को कभी ‘ना’ नहीं कहते, ताकि वो दुखी न हों. लेकिन ये आदत शिशु को जिद्दी बना देती है. उसे यह समझना चाहिए कि जीवन में हर इच्छा तुरंत पूरी नहीं होती.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चा मोबाइल से दूर नहीं रहता? ये 3 ट्रिक आजमाकर देखें, फर्क खुद दिखेगा

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: सोशल मीडिया पर बच्चों की मौजूदगी, ये गाइड पैरेंट्स को जरूर जाननी चाहिए

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Parenting Tips: क्या आप भी प्यार के नाम पर शिशु को बिगाड़ रहे हैं? पढ़िए ये चौंकाने वाली सच्चाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top