Hot News

Parenting Tips: क्या आप भी बच्चों को नंबर और रैंक से आंकते हैं? जानिए सही तरीका

Parenting Tips: आज के समय में पेरेंट्स अपने बच्चों को अक्सर उनके नंबरों और रैंक से आंकते हैं. वे चाहते हैं कि बच्चा अच्छे नंबर लाए और टॉपर बने. लेकिन वह भूल रहे हैं कि इस दबाव से उनका मानसिक और भावनात्मक विकास प्रभावित हो सकता है? बच्चों की काबिलियत को सिर्फ मार्क्स और रैंक से मापना गलत है. असल में, बच्चों को सिखाना चाहिए कि सफलता सिर्फ अंकों से नहीं, बल्कि उनके प्रयासों, समझ और सकारात्मक दृष्टिकोण से आती है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे महत्वपूर्ण पेरेंटिंग टिप्स बतांएगे जिनसे आप अपने शिशु को बिना नंबरों के दबाव के सही दिशा में बढ़ने में मदद कर सकते हैं.

नंबर ही सब कुछ नहीं होते

पेरेंट्स अक्सर बच्चों की काबिलियत को सिर्फ उनके नंबरों से मापते हैं. लेकिन असली सफलता इस बात में है कि बच्चा किस तरह की सोच और समझ विकसित कर रहा है. नंबर सिर्फ एक हिसाब है, लेकिन जीवन में सच्ची सफलता उनके आत्मविश्वास और सोच से आती है.

बच्चों के कॉन्फिडेंस को कम न करें

अगर आप हमेशा शिशु से नंबर की उम्मीद करेंगे, तो उसका कॉन्फिडेंस कम हो सकता है. बच्चों को यह महसूस कराना जरूरी है कि वो अपने काम में अच्छे हैं, चाहे रिजल्ट जैसा भी हो.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: आपका बच्चा हमेशा झूठ बोलता है? जानिए इसका समाधान

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बिना वजह रोना और गुस्सा? बच्चों के ऐसे बिहेवियर को कैसे संभालें

हर बच्चा अलग होता है

पेरेंट्स को यह समझना चाहिए की हर शिशु की अपनी ताकत और कमजोरियां होती हैं. कुछ शिशु पढ़ाई में अच्छे होते हैं, तो कुछ अन्य क्षेत्रों में. उन्हें सिर्फ रैंक और नंबर से आंकना गलत है, क्योंकि ये शिशु के अन्य गुणों को नजरअंदाज करता है.

रिजल्ट के बाद बात जरूर करें

जब बच्चा किसी एग्जाम में अच्छा या बुरा करता है, तो उसे समझने की जरूरत होती है. रिजल्ट आने के बाद शिशु से उसकी मेहनत, संघर्ष और सीख पर बात करें, ना कि सिर्फ नंबरों पर.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों की जिद को कैसे समझें और संभालें, शांत दिमाग से पेरेंटिंग करें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों को डांटने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, वरना हो सकता है पछतावा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Parenting Tips: क्या आप भी बच्चों को नंबर और रैंक से आंकते हैं? जानिए सही तरीका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top