Hot News

Parenting Tips: बच्चा करता है हद से ज्यादा बदतमीजी? सुधार लाना है तो इन टिप्स को करें फॉलो

Parenting Tips: बच्चों की परवरिश करना बड़ी जिम्मेदारी का काम है और सही परवरिश शिशु के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी जरूरी है. हर माता पिता की ये कोशिश रहती है कि उनका बच्चा ऐसा बने जो सभी के साथ अच्छे से व्यवहार करे और दूसरों का सम्मान करे. कभी कभी ज्यादा प्यार के कारण शिशु बिगड़ जाते हैं. इस वजह से शिशु जिद्दी बन जाते हैं और बदतमीजी करने लग जाते हैं. बच्चों के इस बर्ताव से पैरेंट्स की चिंता बढ़ जाती है. कई बार पैरेंट्स बच्चों को इस बात के लिए डांटते हैं जो इस प्रॉब्लम को और बढ़ा सकता है. अगर आप भी शिशु के इस व्यवहार से परेशान हैं तो इस तरह के बर्ताव को सुधारने के लिए आप इन आसान टिप्स को अपना सकते हैं. 

चीजों को शांति से हैंडल करें 

बच्चा अगर बदतमीजी करता है तो अक्सर पैरेंट्स भी शिशु के ऊपर गुस्सा करते हैं. ऐसा करने से आपको बचना चाहिए. खुद शांत रहें और धैर्य से चीजों को हैंडल करें. शिशु को प्यार से चीजों को समझाएं और उनकी गलती के बारे में बताएं.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों को हर टॉपिक रहेगा याद, इन असरदार टिप्स को करें फॉलो

बच्चों को समझें 

बच्चा अगर बदतमीजी कर रहा है तो इसके पीछे के कारण को समझें. अगर बच्चा बदतमीजी कर रहा है तो उसे सब के सामने डांटने से बचें. शिशु को अकेले में समझाएं की उसका व्यवहार गलत है और अगर शिशु को कोई समस्या है तो परेशानी को सुलझाएं.

तारीफ करें 

अगर बच्चा आपकी बात मानता है और व्यवहार में सुधार लाए तो उसकी तारीफ जरूर करें. बच्चों की तारीफ करने से वे अच्छी चीजों को करने की कोशिश करेंगे और बच्चों को सराहने से ये बच्चों के मनोबल को बढ़ाता है. 

सीमाएं तय करें 

बच्चों को इस बात के बारे में बताएं कि क्या सही है और क्या गलत है. इस बात को भी स्पष्ट करें कि उनकी हरकत का क्या रिजल्ट हो सकता है. 

अपने व्यवहार पर ध्यान दें 

पैरेंट्स को घर का माहौल और अपने व्यवहार पर भी ध्यान देना चाहिए. शिशु बड़ों से ही सीखते हैं इस बात का ख्याल रखें की आप बच्चों के सामने एक अच्छा उदाहरण बने. 

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों की ग्रोथ और सक्सेस के लिए अपनाएं ये टिप्स

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: शिशु की खराब हैंडराइटिंग से न हों परेशान, इन लाजवाब टिप्स का करें इस्तेमाल

 

The post Parenting Tips: बच्चा करता है हद से ज्यादा बदतमीजी? सुधार लाना है तो इन टिप्स को करें फॉलो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top